Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी

Moto Watch 2 Fit ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Moto Watch 2 Fit/Moto watch fit 27 की कीमत 119 यूरो है।
  • Moto Watch 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Watch 2 Fit को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है

Moto Watch 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने ग्लोबल स्तर पर नई स्मार्टवॉच Moto Watch 2 Fit लॉन्च की है, जिसे कई बाजारों में Moto watch fit 27 भी कहा जा रहा है। मोटोरोला ने इस वॉच में 12 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी है। यह वॉच सीधे कलाई से कॉल का जवाब देने की सुविधा प्रदान करती है। इस वॉच को स्विमिंग करते हुए भी पहना जा सकता है। Watch 2 Fit  में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स तक है। इसके अलावा इस वॉच में Motorola Qira वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। Watch 2 Fit के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Moto Watch 2 Fit Price

Moto Watch 2 Fit/Moto watch fit 27 की कीमत 119 यूरो (लगभग ₹12,620) है। जल्द ही यूरोप, नोर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया-पेसिफिक के चुनिंदा बाजारों में बिक्री शुरू होगी। यह वॉच पैनटोन स्ट्रैटिफाइड सी, पैनटोन पिजन और पैनटोन बैलेरीना जैसे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।


Moto Watch 2 Fit Features & Specifications

Moto Watch 2 Fit में 1.85 इंच की gOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,500 निट्स तक है। 2 मिमी बेजेल्स के साथ ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस की गई है। इसके अलावा 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी आती है, जिससे स्विमिंग पूल में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आती है, जिससे सीधे कलाई से कॉल का जवाब दिया जा सकता है। इसके अलावा Motorola ने वादा किया है कि इसमें Motorola Qira वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए पेयर्ड कंपैटिबल मोटोरोला स्मार्टफोन से सीधे सवाल पूछ सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.