Mi Watch Lite के बारे में मिली जानकारी, हो सकता है Redmi Watch का रीब्रांडेड वर्ज़न

Mi Watch Lite की लिस्टिंग मॉडल नंबर REDMIWT02 के साथ आई है, हालांकि इस लिस्टिंग से केवल स्मार्टवॉच की चार्जिंग स्पीड की जानकारी का संकेत मिला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Mi Watch Lite हो सकती है Mi Watch का टोन-डाउन वर्ज़न
  • Redmi Watch का रीब्रांड वर्ज़न हो सकती है मी वॉच लाइट
  • Xiaomi ने मी वॉच लाइट के बारे में नहीं दी आधिकारिक जानकारी

Mi Watch है 3100 प्रोसेसर से लैस

Xiaomi की Mi Watch Lite कथित रूप से UL (Demko) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट की गई है और माना जा रहा है कि यह Redmi Watch का रीब्रांड वर्ज़न होगी। इस लिस्टिंग को जाने-माने टिप्सटर ने ट्विटर के माध्यम से साझा किया है और प्रतीत होता है कि मी वॉच लाइट पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च हुए Mi Watch का टोन-डाउन और किफायती वर्ज़न हो सकता है। मी वॉच लाइट की लिस्टिंग मॉडल नंबर REDMIWT02 के साथ आई है, हालांकि इस लिस्टिंग से केवल स्मार्टवॉच की चार्जिंग स्पीड की जानकारी का संकेत मिला है।

आपको बता दें, चीन में Mi Watch को CNY 1,299 (लगभग 13,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जबकि इसके प्रीमियम वेरिएंट को CNY 1,999 (लगभग 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब Mi Watch Lite के साथ Xiaomi अपने वियरेबल में अधिक किफायती वेरिएंट को शामिल करने की योजना बना रहा है। TechUpdates7 टिप्सटर द्वारा UL (Demko) सर्टिफिकेशन वेबसाइट लिस्टिंग को साझा किया गया है। इस लिस्टिंग में ‘Mi Watch Lite' का नाम ‘REDMIWT02' मॉडल नंबर के साथ स्थित है, वहीं 5Vdc और 0.4A चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी दी गई है। स्मार्टवॉच का मॉडल खुद जानकारी देता है कि यह Redmi वॉच से संबंध रखता है, जिससे इशारा मिलता है कि मी वॉच लाइट रेडमी वॉच का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।

केवल यह ही नहीं, बल्कि वीबो पर जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station के अनुसार, रेडमी वॉच REDMIWT01 मॉडल नंबर के साथ हाल ही में Ministry of Industry and Information Technology (MIIT) की लिस्टिंग में लिस्ट हुई थी। इस लिस्टिंग से केवल वॉच के मॉडल नंबर की जानकारी सामने आई है, इससे मालूम चलता है कि हाल ही में सामने आई मी वॉच लाइट का मॉडल नंबर रेडमी वॉच के मॉडल नंबर जैसा ही है। इससे फिर अटकले लगाई जाती है कि यह रेडमी वॉच का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।

खैर! फिलहाल मी वॉच लाइट से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और न ही इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। वहीं, कंपनी ने भी इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में हम मी वॉच से कुछ आइडिया से सकते हैं कि आगामी लाइट वेरिएंट में क्या कुछ स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं।
Advertisement
 

Mi Watch specifications

मी वॉच में 1.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन (368x448 पिक्सल) के साथ पिक्सल डेंसिटी 326 पीपीआई फीचर की गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर है और यह डुअल सिम (ई-सिम) सेल्युलर कनेक्टिविटी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस स्मार्टवॉच में वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी सपोर्ट शामिल है। इस स्मार्ट वॉच की बैटरी 570 एमएएच की है, शाओमी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार फुलचार्ज होने पर 36 घंटे तक साथ देगी। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है।

फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो Mi Watch स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, बॉडी एनर्जी ट्रैकिंग और 10 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Silver, Black, Grey, Blue

Display Size

44mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Rubber

Dial Shape

Square

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Watch Lite, Mi Watch, Redmi Watch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.