सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चलने वाला Mi Smart Band 7 लॉन्च, सस्ते दामों में गजब के फीचर्स से लैस

Mi Smart Band 7 यह NFC और ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी के साथ आता है। वियरेबल 5ATM (50 मीटर) तक वाटर रेसिस्टेंट है। यह सिंगल चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2022 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 7 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत यूरोप में करीब 4,700 रुपये है।
  • Mi Smart Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है।
  • कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन के लिए Mi Smart Band 7 में एक्सेस मिलता है।

Mi Smart Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है।

टेक्नोलॉजी कंपनी Mi  ने Mi Smart Band 7 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Mi Smart Band 7 को हाल ही में इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) और NCC जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। Xiaomi ने हाल ही में अपना पहला फिटनेस ट्रैक चीन में मई में लॉन्च किया था। चीनी कंपनी ने अब यूरोप में बैंड का नॉन-NFC वर्जन लॉन्च किया है। स्मार्ट बैंड में 1.62 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है। सिंगल चार्ज में यह 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है। Xiaomi ने 6 कलर्स ऑप्शन में फिटनेस बैंड लॉन्च किया।
 

Mi Smart Band 7 की कीमत


NFC के बिना Mi Smart Band 7 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत यूरोप में 59.99 यूरो यानी कि करीब 4,700 रुपये है। Band 7 इस समय EUR 49.99 यानी कि लगभग 4,100 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि Mi Smart Band 7  बीते माह चीन में पेश किया गया था। Redmi Buds 4 Pro के साथ स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत CNY 249 यानी कि लगभग 2,900 रुपये है। NFC वेरिएंट की कीमत CNY 299 यानी कि लगभग 3,500 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black, Blue, Green, Orange, Pink और White ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Mi Smart Band 7 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Mi Smart Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, रेजोल्यूशन 192x490 पिक्सल, 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 326ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस वियरेबल में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल बैंड फेस मिलते हैं। इस वॉच के साथ SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच स्किपिंग, जिमनास्टिक और टैनिस जैसे 120 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।

कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन के लिए Mi Smart Band 7 में एक्सेस मिलता है। यह NFC और ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी के साथ आता है। वियरेबल 5ATM (50 मीटर) तक वाटर रेसिस्टेंट है। यह सिंगल चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 46.5mm, चौड़ाई 20.7mm और मोटाई 12.25mm है। आपको बता दें कि  Mi Smart Band 7 को इस महीने के शुरू में इन्फोकॉम मीडिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Smart Band 7, Mi Smart Band 7 Price, Europe

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  4. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.