Mi Smart Band 4 अब बिकेगा Flipkart पर भी, 2,299 रुपये है कीमत

Mi Smart Band 4 रनिंग जैसी ट्रैकिंग एक्टिविटी के अलावा ऑटोमैटिक स्ट्रोक रिकग्निशन के साथ स्विमिंग जैसी गतिविधियों को भी ट्रैक करता है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 19 मई 2020 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Band 4 को चीन में कहा जाता है Mi Band 4
  • पहले Amazon और Mi.com पर 2,299 रुपये कीमत में बिकता था शाओमी बैंड
  • अब ग्राहक Flipkart के जरिए भी खरीद सकते हैं मी स्मार्ट बैंड 4

Mi Smart Band 4 की भारत में कीमत 2,299 रुपये है

Mi Smart Band 4, जो अब तक Mi.com और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध था, अब Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है। Xiaomi India ने सोमवार को घोषणा की और बताया कि मी स्मार्ट बैंड 4 अब फ्लिपकार्ट के जरिए भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत सभी प्लेटफॉर्म पर समान रहेगी। याद दिला दें कि मी स्मार्ट बैंड 4 में कलर एमोलेड पैनल और सिक्स-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है। यह 20 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसे पिछले साल जून में चीन में Mi Band 4 के रूप में लॉन्च किया था, जिसके बाद यह सितंबर में Mi Smart Band 4 ब्रांडिंग के साथ भारत आया।
 

Mi Smart Band 4 price in India

जैसा कि हमने बताया कि ग्राहक अब मी स्मार्ट बैंड 4 को फ्लिपकार्ट से भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। स्मार्ट बैंड को अमेज़न और Mi.com पर भी बेचा जाता है। ऑफलाइन ग्राहकों Mi Smart Band 4 खरीदने के लिए अपने नजदीकी Mi Home स्टोर्स पर जाना होगा। हालांकि उन्हें अपने राज्यों में लॉकडाउन दिशानिर्देशों के बारे में पहले जान लेना चाहिए। मी स्मार्ट बैंड 4 की भारत में कीमत 2,299 रुपये है।
 

Mi Smart Band 4 specifications and features

शाओमी मी स्मार्ट बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड कलर टच डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल) है। यह डिवाइस 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है। मी स्मार्ट बैंड 4 में 3 एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और 3 एक्सिस जायरोस्कोप है। Xiaomi ने अपनी इस स्मार्टवॉच को म्यूजिक कंट्रोल फीचर और 6 वर्कआउट मोड के साथ लॉन्च किया है। Mi Smart Band 4 में अनलिमिटेड कस्टमाइजेबल वॉच फेस आते हैं।

रनिंग जैसी ट्रैकिंग एक्टिविटी के अलावा Mi Smart Band 4 ऑटोमैटिक स्ट्रोक रिकग्निशन के साथ स्विमिंग जैसी गतिविधियों को भी ट्रैक करता है। मी स्मार्ट बैंड 4 में स्टेप ट्रैकर, एक्टिविटी रिकग्निशन, स्विम ट्रैकिंग, मैसेज अलर्ट, 24/7  हार्ट रेट मॉनिटर, म्यूजिक कंट्रोल आदि कई फीचर्स हैं। इस फिटनेस बैंड में 135 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 20 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी।
Advertisement


इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलता। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकता। Mi Smart Band 4 के डिस्प्ले में कलरफुल वॉच फेस के लिए सपोर्ट है। Mi Smart Band 4 में डिवाइस फाइंडर, स्टॉपवॉच, अलार्म, आइडल अलर्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट और गोल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.