Mi Band 4 भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Mi Band 4 Launch Date in India: Mi Band 3 के बाद अब शाओमी अपने नए मी बैंड 4 को भारत में उतारने की तैयारी में है। जानें नए मी बैंड के बारे में।

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 4 Features में है 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले
  • शाओमी मी बैंड 4 किफायती फिटनेस वियरेबल है
  • Mi Band 3 का अपग्रेड वर्जन है मी बैंड 4

Mi Band 4 India Launch: मी बैंड 4 में है 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले

Mi Band 4 Launch Date in India: Mi Band 3 के बाद अब शाओमी अपने नए मी बैंड 4 को भारत में उतारने की तैयारी में है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात का संकेत दिया है कि Mi Band 4 को भारत में 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। मी बैंड 4 की भारत में कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है लेकिन इसकी कीमत 2,000 रुपये से कम हो सकती है। आइए जानते हैं  Xiaomi के नए मी बैंड 4 के बारे में।
 

Mi Band 4 price in India

भारत में मी बैंड  4 का क्या दाम होगा, इस बात से पर्दा उठना अभी शेष है। लेकिन चीनी मार्केट में Xiaomi मी बैंड 4 की शुरुआती कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,700 रुपये) है। यह दाम स्टेंडर्ड एडिशन का है। इसका एनएफसी वेरिएंट भी है जिसे 229 चीनी युआन (करीब 2,300 रुपये) में बेचा जाएगा। कुछ समय पहले इस बात की जानकारी मिली थी कंपनी ने मात्र 8 दिनों में मार्केट में 10 लाख से ज़्यादा शाओमी मी बैंड 4 को उपलब्ध करा दिए हैं।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  फिटनेस बैंड जो सस्ते तो हैं लेकिन आएंगे हर दिन आपके काम

जैसा कि हमने आपको बताया शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने हाल में ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने '4' पर फोकस किया है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि Xiaomi भारत में मी बैंड 4 को लॉन्च करने की तैयारी में है।
Advertisement
 

Mi Band 4 Features

चीन में Mi Band 4 को लॉन्च किया जा चुका है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का पता चला है। शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। नया मॉडल टच इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें वॉयस कमांड्स को इनेबल करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है।

मी बैंड 4 में सिक्स एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है। बताया गया है कि यह फिजिकल एक्टिविटी को मॉनीटर करने में मदद करेगा। डिवाइस 5 ATM रेटेड है। Xiaomi ने अपने मी बैंड 4 में पेमेंट मोड इंटीग्रेट किया है। यूज़र्स को क्यूआर कोड दिखाने के लिए स्क्रीन पर स्वाइप करना पड़ेगा। ऐसा करके मी बैंड 4 से पेमेंट करना संभव होगा।
Advertisement

बिल्ट-इन माइक्रोफोन के कारण मी बैंड 4 वॉयस कमांड की पहचान कर सकता है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि यूज़र्स नए मी बैंड के ज़रिए वॉयस कमांड भेज पाएंगे। ऐसा करके कंपेटबल डिवाइस को नियंत्रित किया जा सकेगा। मी बैंड 4 का एमोलेड डिस्प्ले पैनल यूज़र्स को उनके फिजिकल एक्टिविटी के बारे में जानकारी देगा।

इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकेगा। यह अब लाइव वेदर और स्टॉक अपडेट का भी देगा। Mi Band 4 के डिस्प्ले में 77 कलरफुल वॉच फेसेज और सिक्स स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है। इस फिटनेस बैंड के बारे में 20 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.