• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Band 8 स्मार्टबैंड 60Hz AMOLED डिस्प्ले, 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Band 8 स्मार्टबैंड 60Hz AMOLED डिस्प्ले, 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Band 8 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Xiaomi Band 8 स्मार्टबैंड 60Hz AMOLED डिस्प्ले, 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

शाओमी बैंड 8 एक स्मार्ट फिटनेस बैंड है जिसे Xiaomi Band 7 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है।
  • । स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत RMB 239 (लगभग 2,800 रुपये) है।
  • डिवाइस में 190mAh की बैटरी है जो कंपनी के अनुसार 16 दिन तक चल सकती है।
विज्ञापन
Xiaomi Band 8 को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। Mi Band 8 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन और Xiaomi Pad 6 सीरीज को भी लॉन्च किया है। शाओमी बैंड 8 एक स्मार्ट फिटनेस बैंड है जिसे Xiaomi Band 7 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है। यह पिछले मॉडल से कुछ अपग्रेड्स के साथ आता है। वियरेबल में 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने इसकी क्या कीमत रखी है और इसमें कौन से अपग्रेडेड फीचर्स देखने को मिलते हैं। 
 

Xiaomi Band 8 Price

Xiaomi Band 8 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत RMB 239 (लगभग 2,800 रुपये) है जबकि NFC वेरिएंट की कीमत RMB 279 (लगभग 3,300 रुपये) है। चीन के अलावा अन्य मार्केट्स में इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध करवाई है। 
 

Xiaomi Band 8 Specifications

Xiaomi Band 8 के स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं। इस फिटनेस बैंड में ब्रैंड ने 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। यानि कि एक चमचमाती स्क्रीन आपको मिलती है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। चूंकि आउटडोर में भी फिटनेस बैंड ज्यादा इस्तेमाल हो पाता है, इसलिए इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड भी दिया गया है। यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आता है और 50 मीटर तक पानी में काम कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। स्ट्रैप के लिए कंपनी ने लैदर, वोवन लैदर, होलो ब्रेसलेट और टीपीयू स्ट्रैप का विकल्प दिया है। खास बात ये भी है कि इसे एक कम्पैटिबल नेकलेस एक्सेसरी के साथ गले में पेंडेंट की तरह भी पहना जा सकता है। या फिर शू लेसेज में भी पहना जा सकता है। 

इसके फीचर्स की बात करें तो यह कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और मेंस्रुअल साइकल ट्रैकर भी आता है। इसके अलावा रनिंग, बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड भी इसमें सपोर्टेड हैं। कुल मिलाकर यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। वियरेबल में कई इनिबल्ट गेम्स भी दिए गए हैं। डिवाइस में 190mAh की बैटरी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 दिन चल जाती है। बशर्तें कि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड डिसेबल किया गया हो। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »