Mi Band 4 आ रहा है भारत, अमेज़न पर होगी बिक्री

शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Mi Band 4 आ रहा है भारत, अमेज़न पर होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • शाओमी मी बैंड 4 की कीमत 2,000 रुपये के आसपास होगी
  • 120x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन के साथ आएगा शाओमी मी बैंड 4
  • Mi Band 4 की बैटरी को लेकर कंपनी ने किए हैं बड़े दावे
विज्ञापन
एक दिन पहले ही Xiaomi ने इशारों में बताया था कि वह भारत में अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड मी बैंड 4 को लाने की तैयारी कर रही है। अब अमेज़न इंडिया ने साफ कर दिया है कि 17 सितंबर को आयोजित होने वाले शाओमी के स्मार्ट लिविंग इवेंट में Mi Band 4 को ही लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट पर माइक्रोसाइट लाइव हो जाने से यह भी साफ है कि मी बैंड 4 की बिक्री अमेज़न इंडिया पर होगी। इसके अतिरिक्त शाओमी की अपनी वेबसाइट और मी होम स्टोर्स में बिक्री होना तय है। शाओमी के फिटनेस ट्रैकर भारत में बेहद ही लोकप्रिय रहे हैं। खासकर अपनी कीमत के कारण।

बता दें कि शाओमी मी बैंड 4 को पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में इस बैंड के बारे में ज्यादातर जानकारी पहले से उपलब्ध है। भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा 17 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट होगा। बता दें कि चीनी मार्केट में Xiaomi मी बैंड 4 की शुरुआती कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,700 रुपये) है। यह दाम स्टेंडर्ड एडिशन का है। इसका एनएफसी वेरिएंट भी है जिसे 229 चीनी युआन (करीब 2,300 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Mi Band 4 Features

शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। नया मॉडल टच इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें वॉयस कमांड्स को इनेबल करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है।

मी बैंड 4 में सिक्स एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है। बताया गया है कि यह फिजिकल एक्टिविटी को मॉनीटर करने में मदद करेगा। डिवाइस 5 ATM रेटेड है। Xiaomi ने अपने मी बैंड 4 में पेमेंट मोड इंटीग्रेट किया है। यूज़र्स को क्यूआर कोड दिखाने के लिए स्क्रीन पर स्वाइप करना पड़ेगा। ऐसा करके मी बैंड 4 से पेमेंट करना संभव होगा।

बिल्ट-इन माइक्रोफोन के कारण मी बैंड 4 वॉयस कमांड की पहचान कर सकता है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि यूज़र्स नए मी बैंड के ज़रिए वॉयस कमांड भेज पाएंगे। ऐसा करके कंपेटबल डिवाइस को नियंत्रित किया जा सकेगा। मी बैंड 4 का एमोलेड डिस्प्ले पैनल यूज़र्स को उनके फिजिकल एक्टिविटी के बारे में जानकारी देगा।

इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकेगा। यह अब लाइव वेदर और स्टॉक अपडेट का भी देगा। Mi Band 4 के डिस्प्ले में 77 कलरफुल वॉच फेसेज और सिक्स स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है। इस फिटनेस बैंड के बारे में 20 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Band 4, Mi Band 4 price, Mi Band 4 features, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »