Xiaomi Mi Band 4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Mi Band 4 Price in India: Mi Band 3 के अपग्रेड वर्जन शाओमी मी बैंड 4 को आज Smarter Living 2020 इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया है। जानें दाम और खूबियां।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 4 Sale 19 सितंबर को Amazon पर
  • Xiaomi Mi Band 4 Price in India है 2,299 रुपये
  • मी बैंड 4 में है कलर एमोलेड डिस्प्ले

Xiaomi Mi Band 4 Launched in India: शाओमी मी बैंड 4 की भारत में कीमत जानें

Xiaomi Mi Band 4 Launched in India: शाओमी मी बैंड 4 को आज Smarter Living 2020 इवेंट के दौरान भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Mi Band 3 का अपग्रेड वर्जन है मी बैंड 4। Mi Band 4 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 0.95 इंच का कलर एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले है। याद करा दें कि मी बैंड 4 को पहले ही चीनी मार्केट में उतारा जा चुका है। Mi Band 4 में कई फीचर्स दिए गए हैं तो आइए अब आपको Xiaomi ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्ट बैंड की भारत में कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Xiaomi Mi Band 4 Price in India, उपलब्धता

शाओमी मी बैंड 4 की भारत में कीमत 2,299 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया कि मी बैंड 3 का अपग्रेड है मी बैंड 4। Mi Band 4 Sale 19 सितंबर को कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और मी होम के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी।
 

Mi Band 4 Sale: मी बैंड 4 सेल 19 सितंबर से Amazon पर

Mi Band 4 Specifications

शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड कलर टच डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल) है। यह डिवाइस 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है। मी बैंड 4 में 3 एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और 3 एक्सिस जायरोस्कोप है। Xiaomi ने अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को म्यूजिक कंट्रोल फीचर और 6 वर्कआउट मोड के साथ लॉन्च किया है। मी बैंड 4 अनलिमिटेड कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आएगा।

रनिंग जैसी ट्रैकिंग एक्टिविटी के अलावा Mi Band 4 अब ऑटोमैटिक स्ट्रोक रिकग्निशन के साथ स्विमिंग जैसी गतिविधियों को भी ट्रैक करेगा। मी बैंड 4 में स्टेप ट्रैकर, एक्टिविटी रिकग्निशन, स्विम ट्रैकिंग, मैसेज अलर्ट, 24/7  हार्ट रेट मॉनिटर, म्यूजिक कंट्रोल आदि कई फीचर्स हैं। इस फिटनेस बैंड में 135 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 20 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी।
Advertisement

इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकेगा। Mi Band 4 के डिस्प्ले में कलरफुल वॉच फेसेज के लिए सपोर्ट है। Mi Smart Band 4 में डिवाइस फाइंडर, स्टॉपवॉच, अलार्म, आइडल अलर्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट और गोल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.