Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Meta Glasses में थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2026 08:03 IST
ख़ास बातें
  • EssilorLuxottica के साथ भागीदारी में किए गए नए स्मार्ट ग्लास लॉन्च
  • ये फोन कॉल्स के लिए मल्टी माइक सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • इनमें फोल्डिंग चार्जिंग केस भी दिया गया है।

Meta Glasses में थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं।

Photo Credit: Meta

Meta की ओर से नए स्मार्ट ग्लास लॉन्च किए गए हैं। ये कंपनी के नए अफॉर्डेबल स्मार्ट ग्लासेस हैं जो ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए हैं। इन्हें Meta Glasses के नाम से ही पेश किया गया है। मेटा ने इन्हें आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया है। Meta Glasses में थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं। ये फोन कॉल्स के लिए मल्टी माइक सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही इनमें वाइंड नॉइज रिडक्शन और वॉयस कमांड फीचर भी दिया गया है। ये 8 घंटे तक की बैटरी दे सकते हैं। इनमें फोल्डिंग चार्जिंग केस भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स।  

Meta Glasses Price

Meta Glasses की कीमत 299 डॉलर (लगभग 28,000 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी ने इन्हें तीन तरह के फ्रेम डिजाइन में उतारा है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल Adventurer के रूप में आया है जिसमें स्क्वायर फ्रेम है। दूसरा मॉडल Fury है जो कुछ मोटा है। तीसरा मॉडल Starfire के तौर पर लॉन्च हुआ है जिसे Kylie Jenner के साथ भागीदारी में पेश किया गया है। यह ओवल डिजाइन में आता है। इसकी कीमत 399 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें कई तरह के कलर्स में पेश किया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये Amazon, Best Buy आदि स्टोर्स से भी खरीदे जा सकते हैं। 

Advertisement

Meta Glasses Specifications

Meta Glasses में थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं। यानी ये ग्लासेस एक व्यापक यूजर बेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इनके भीतर कोई डिस्प्ले नहीं लगा है। जबकि ग्लासेस में बिल्ट-इन कैमरा मिलता है, और ओपन ईयर स्पीकर्स लगे हैं। कंपनी ने इन्हें तीन तरह के फ्रेम डिजाइन में उतारा है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल Adventurer के रूप में आया है जिसमें स्क्वायर फ्रेम है। दूसरा मॉडल Fury है जो कुछ मोटा है। तीसरा मॉडल Starfire के तौर पर लॉन्च हुआ है जिसे Kylie Jenner के साथ भागीदारी में पेश किया गया है। यह ओवल डिजाइन में आता है। ये फोन कॉल्स के लिए मल्टी माइक सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही इनमें वाइंड नॉइज रिडक्शन और वॉयस कमांड फीचर भी दिया गया है।  

कंपनी का दावा है कि ये 8 घंटे तक की बैटरी दे सकते हैं। इनमें फोल्डिंग चार्जिंग केस भी दिया गया है जिसे मिलाकर ये 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ उपलब्ध करवा सकते हैं। ये ग्लासेस मल्टीमोडल एआई मॉडल से लैस है जिसे Muse Spark कहा है। इसमें एक समर्पित फिजिकल बटन मिलता है जिससे कि वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट किया जा सकता है। ये मीडिया कैप्चर कर सकते हैं, और ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं। इनमें 14 नई भाषाओं को जोड़ा गया है। कंपनी ने इनके अंदर डाइनेमिक फोटो बर्स्ट मोड दिया है जिससे यूजर हैंड्स फ्री फोटो भी कैप्चर कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.