रनिंग करने निकले CEO को आया हार्ट अटैक, स्‍मार्टवॉच ने बचाई जान! जानें पूरा मामला

स्‍मार्टवॉच की वजह से लोगों की जान बचने के कई मामले पहले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन के एक शख्‍स ने बताई आपबीती
  • रनिंग करते हुए आ गया हार्ट अटैक
  • स्‍मार्टवॉच के जरिए किया परिवार को कॉन्‍टैक्‍ट

शख्‍स ने किसी तरह वॉच के जरिए अपनी पत्‍नी से कॉन्‍टैक्‍ट कर लिया। फ‍िर उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। (सांकेतिक तस्‍वीर)

स्‍मार्टवॉच लोगों की जिंदगी भी बचा रही हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब मुश्किल वक्‍त में स्‍मार्टवॉच मददगार बनी। हालिया मामला ब्रिटेन से सामने आया है। वहां एक 42 साल के शख्‍स की जान स्‍मार्टवॉच ने बचा ली। शख्‍स को हार्ट अटैक आया था। उन्‍होंने किसी तरह वॉच के जरिए अपनी पत्‍नी से कॉन्‍टैक्‍ट कर लिया। वह फौरन मौके पर पहुंचीं और अपने पति को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पता चला कि शख्‍स के हार्ट में ब्‍लॉकेज था। फ‍िलहाल उनकी सेहत ठीक है। 

एक्‍सप्रेसडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार, हॉकी वेल्‍स के सीईओ, पॉल वैपहम ने यह वाकया शेयर किया है। उन्‍होंने कहा, मैं हर रोज की तरह सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला। महज 5 मिनट बाद ही मेरी चेस्‍ट में बहुत तेज दर्द होने लगा। उन्‍होंने कहा कि मेरी छाती में जकड़न महसूस हुई। मैं अपने हाथों और घुटनों के बल सड़क पर बैठ गया। बहुत तेज दर्द हो रहा था। मैंने किसी तरह अपनी पत्नी लौरा से स्‍मार्टवॉच के जरिए बात की। किस्‍मत अच्‍छी थी कि मैं उससे सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर था। वह मुझे कार से हॉस्पिटल ले गई। वहां पहुंचकर स्‍टाफ ने मुझे संभाला। 

रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटल में पता चला कि धमनियों में पूरी तरह ब्‍लॉकेज के कारण वैपहम को हार्ट अटैक आया था। उन्‍हें इलाज की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। डिस्‍चार्ज होने से पहले वैपहम 6 दिनों तक हॉस्पिटल की कोरोनरी यूनिट में रहे। वैपहम ने कहा कि यह घटना उनके परिवार में हर किसी के लिए एक सदमा थी। 

वैपहम का परिवार इसलिए भी चिंतित हुआ, क्‍योंकि वैपहम का वजन ज्‍यादा नहीं था और वह रेगुलर एक्‍सरसाइज करते हैं। उन्‍होंने अपनी वाइफ और हॉस्पिटल स्‍टाफ को थैंक्‍यू कहा है, लेकिन बड़ा थैंक्‍यू बनता है उस स्‍मार्टवॉच के लिए, जिसकी बदौलत वह सही वक्‍त पर अपनी पत्‍नी से कॉन्‍टैक्‍ट कर पाए। 
Advertisement

स्‍मार्टवॉच की यह उपयोगिता पहले भी कई बार सामने आई है। ऐपल वॉच से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों की जिंदगी बच गई। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.