Lenskart ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेस, ब्लूटूथ, वॉयस एसिस्टेंट के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत

अगर आप स्मार्ट ग्लासेज खरीदना चाहते हैं लेकिन मेटा के रे-बेन ग्लासेज महंगे लगते हैं तो Lenskart आपकी यह इच्छा पूरी कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 19:24 IST
ख़ास बातें
  • Lenskart Phonic Smart Glasses की कीमत 4,000 रुपये है।
  • Lenskart Phonic Smart Glasses की बैटरी 7 घंटे तक चलती है।
  • Lenskart Phonic Smart Glasses वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करती हैं।

Lenskart Phonic Smart Glasses की बैटरी 7 घंटे तक चलती है।

Photo Credit: Lenskart

अगर आप स्मार्ट ग्लासेज खरीदना चाहते हैं लेकिन मेटा के रे-बेन ग्लासेज महंगे लगते हैं तो Lenskart आपकी यह इच्छा पूरी कर सकता है। Lenskart ने हाल ही में Lenskart Phonic Smart Glasses लॉन्च किए हैं। इनकी खासियत यह है कि ये बिल्ट-इन ब्लूटूथ ऑडियो के साथ आते हैं। Lenskart Phonic के जरिए यूजर फोन कॉल्स कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और वॉइस एसिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अलग से हेडफोन्स लगाने की जरूरत नहीं होगी। आइए Lenskart Phonic Smart Glasses के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Lenskart Phonic Smart Glasses Price


कीमत की बात की जाए तो Lenskart Phonic Smart Glasses की कीमत 4,000 रुपये है। यह ऑनलाइन और लेंसकार्ट के चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध है। ये दो डिजाइन नेविगेटर और हस्लर में आते हैं और शाइनी ब्लू व मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। खरीदार इन ग्लासेज को प्रिस्क्रिप्शन लेंस या सनग्लासेज की तरह कस्टमाइज भी कर सकते हैं।


Lenskart Phonic Smart Glasses Specifications


Lenskart Phonic Smart Glasses की बैटरी की बात करें तो ये एक बार चार्ज होकर 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। ये एंड्रॉइड और iOS दोनों  के साथ कम्पैटिबल हैं। इसके जरिए यूजर्स आसानी से मैसेज भेज सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और म्यूजिक को हैंड्स-फ्री कंट्रोल कर सकते हैं। इनका लाइटवेट फ्रेम इन्हें पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक बनाता है। ग्लासेज में मौजूद स्मार्ट बटन से यूजर्स एक क्लिक में फंक्शन स्विच कर सकते हैं, जिससे यह ड्राइवर्स और यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ये ग्लासेज ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.