Lenovo Carme Smartwatch भारत में लॉन्च, कीमत है 3,499 रुपये

Lenovo Carme (HW25P) Smartwatch: लेनोवो कार्मी (एचडब्ल्यू25पी) स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया गया है, जानें इसकी कीमत और खूबियां।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2019 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Carme Smartwatch Sale 15 सितंबर से
  • Croma और Flipkart में होगी लेनोवो कार्मी स्मार्टवॉच की बिक्री
  • पेडोमीटर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स से है लैस

Lenovo Carme Smartwatch Price in India: लेनोवो कार्मी स्मार्टवॉच की कीमत है 3,499 रुपये

Lenovo Carme (HW25P) Smartwatch: लेनोवो कार्मी (एचडब्ल्यू25पी) स्मार्टवॉच को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नई Lenovo Smartwatch की कीमत 3,499 रुपये तय की गई है। लेनोवो स्मार्टवॉच टच सपोर्ट के साथ आईपीएस कलर डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आती है। Lenovo ने स्मार्टवॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए हैं।  Carme Smartwatch वाटर और डस्‍ट रेसिस्‍टेंट डिवाइस है जिसे IP68 रेंटिंग प्राप्त है। कनेक्टेड स्मार्टफोन से नए टेक्स्ट मैसेज और इनकमिंग कॉल के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे। आइए अब आपको लेनोवो कार्मी स्मार्टवॉच की अन्य खूबियों के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

लेनोवो कार्मी (एचडब्ल्यू25पी) स्मार्टवॉच की बिक्री 15 सितंबर से Croma और Flipkart पर शुरू होगी। Lenovo की इस स्मार्टवॉच के दो कलर वेरिएंट हैं, ब्लैक और ग्रीन। लेनोवो कार्मी (एचडब्ल्यू25पी) स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का आईपीएस कलर डिस्प्ले है जो वन-टच सेंसर से लैस है।
Advertisement

Lenovo Carme Smartwatch में पेडोमीटर, 24 घंटे हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटर जैसे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। लेनोवो स्मार्टवॉच में स्पोर्ट्स मोड भी है जो बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, फुटबॉल, दौड़ना, तैरना और वॉकिंग जैसी गतिविधियों के साथ भी काम करता है।

इसके अलावा, स्मार्टवॉच में वेदर फॉरकास्ट, सर्च फॉर द फोन, अलार्म रिमाइंडर, स्टॉपवॉच और ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और कॉल के लिए स्मार्ट नोटिफिकेशन शामिल हैं। एक बार चार्ज करने पर यह डिवाइस सात दिनों तक चलती है। यह ब्लूटूथ वर्जन 4.2 सपोर्ट के साथ आती है, साथ ही यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म के साथ भी काम करती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

33mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Curved

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.