ANC सपोर्ट और 40 घंटे की बैटरी वाले नेकबैंड Lava Probuds Wave 931 हुए लॉन्च, जानें फीचर्स

Lava ने भारतीय बाजार में नए नेकबैंड Lava Probuds WAVE 931 लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Lava Probuds WAVE 931 में 13mm डायनेमिक डीप बेस ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Lava Probuds WAVE 931 में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है।
  • Lava Probuds WAVE 931 की कीमत 1,299 रुपये है।

Lava Probuds WAVE 931 की बैटरी 40 घंटे तक चलती है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में नए नेकबैंड Lava Probuds WAVE 931 लॉन्च कर दिए हैं। Probuds WAVE 931 में 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40 घंटे तक चल सकती है। इसमें 13mm डायनेमिक डीप बेस ड्राइवर दिए गए हैं। नेकबैंड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) और एनवॉयर्मेंटल नॉयज कैंसलेशन (ENC) से लैस किया गया है। यहां हम आपको Lava Probuds WAVE 931 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Probuds WAVE 931 Price

Lava Probuds WAVE 931 की कीमत 1,299 रुपये है, लेकिन यह लिमिटेड पीरियड सेल डे ऑफर के तहत 200 रुपये के डिस्काउंट के बाद 1099 रुपये में मिलेगा। हालांकि, सिर्फ शुरुआती 500 यूनिट्स तक ही यह ऑफर वैध होगा। Lava Probuds WAVE 931 बिक्री के लिए लावा ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 24 दिसंबर से उपलब्ध होगा। नेकबैंड सेलेस्टियल क्रोम और वायलेट एक्लिप्स कलर में आता है।

Advertisement

Lava Probuds WAVE 931 Specifications

Lava Probuds WAVE 931 में 13mm डायनेमिक डीप बेस ड्राइवर दिए गए हैं जो कि पावरफुल बेस और क्लियर साउंड प्रदान करते हैं। नेकबैंड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) से लैस हैं, जिससे एंबिएंट नॉयज कम होता है। वहीं कॉल क्लैरिटी के लिए एनवॉयर्मेंटल नॉयज कैंसलेशन (ENC) दिया गया है। 45ms लो लेटेंसी के साथ Wave 931 न्यूनतम ऑडियो लैग के साथ इमर्सिव म्यूजिक स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेस्ट है। Wave 931 में 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि ANC बंद होने पर एक बार चार्ज होकर 40 घंटे तक चल सकती है। वहीं ANC ऑन होने पर 31 घंटे तक चल सकती है। टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के साथ सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं फुल चार्ज होने में लगभग 60 मिनट लगते हैं।

Probuds WAVE 931 में प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन ऑडियो परफॉर्मेंस दिया गया है। मजबूत मेटैलिक फिनिश और ड्यूराबिलिटी के साथ नेकबैंड लंबे समय तक कंफर्ट और डेली इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं। नेकबैंड वर्क के साथ-साथ ट्रैवल और फिटनेस के दौरान लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित और कंफर्टेबल फिट प्रदान करता है। धूल और पसीने से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है, जिससे यह वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेस्ट हैं। यह नैकबैंड प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है।

Advertisement

Probuds Wave 931 में एक स्मार्ट मैग्नेटिक हॉल स्विच है, जो म्यूजिक और कॉल को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। ईयरबड्स को अलग करते ही नेकबैंड अपने आप ऑन हो जाता है और प्लेबैक फिर से शुरू हो जाता है या कॉल का जवाब दिया जा सकता है, जबकि उन्हें वापस लगाते ही प्लेबैक रुक जाता है या कॉल कट जाती है। डेली उपयोग में आसानी के लिए Probuds Wave 931 ब्लूटूथ v5.4 का सपोर्ट करते हैं, जिससे स्टेबल और वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा इसमें ड्यूल डिवाइस पेयरिंग की सुविधा भी मिलती है जिससे दो कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.