999 रुपये में ब्‍लूटूथ नैकबैंड लॉन्‍च, MP3 प्‍लेयर, SD कार्ड स्‍लॉट और FM रेडियो की भी खूबियां

ROAR 60 की सबसे बड़ी खूबी है कि आप इसके साथ बिना स्‍मार्टफोन के भी बेधड़क म्‍यूजिक सुन सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 20:11 IST
ख़ास बातें
  • ROAR 60 सिंगल चार्ज में 21 घंटे तक म्‍यूजिक प्‍लेबैक दे सकता है
  • दावा है क‍ि यह बेहतरीन साउंड क्‍वॉलिटी ऑफर करता है
  • यह वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेशन को सपोर्ट करता है

यह नैकबैंड डुअल पेयरिंग सपोर्ट के साथ आता है और यूजर्स एक ही वक्‍त में पीसी और स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट रह सकते हैं।

Photo Credit: itel India

ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड आईटेल (itel) को अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन्‍स के लिए जाना जाता है, जो फीचर्स से पैक होते हैं। लेकिन यह कंपनी कई और कैटिगरीज में भी प्रोडक्‍ट पेश करती है। अब इसने अपने ऑडियो डिवाइस पोर्टिफोलियो को आगे बढ़ाया है और इंडिया में नए ब्‍लूटूथ नैकबैंड ROAR 60 को लॉन्‍च किया है। यह नैकबैंड कई खूबियों से लैस है, जैसे- इसमें बिल्‍ट-इन MP3 प्‍लेयर मिलता है। FM रेडियो का सपोर्ट है साथ ही मेमरी कार्ड स्‍लॉट दिया गया है, जो यूजर्स को उनका पसंदीदा ऑडियो सुनने की क्षमता देता है। आइए जानते हैं इस ब्‍लूटूथ नैकबैंड के दाम और फीचर्स 

ROAR 60 की कीमत 999 रुपये है। यह सिंगल कलर ऑप्‍शन ग्रेडिएंट डार्क ब्लू में आता है और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर व बाकी रिटेल वेबसाइटों के जरिए इसे खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

ROAR 60 की सबसे बड़ी खूबी है कि आप इसके साथ बिना स्‍मार्टफोन के भी बेधड़क म्‍यूजिक सुन सकते हैं। क्‍योंकि इसमें बिल्‍ट-इन MP3 प्‍लेयर दिया गया है साथ में मेमरी कार्ड स्‍लॉट भी है। इससे यूजर बिना फोन की मदद लिए ऑडियाे प्‍ले कर सकते हैं। डेडिकेटेड FM रेडियो है, जो 24 घंटे म्‍यूजिक से जुड़े रहने का मौका देता है और फोन की जरूरत नहीं पड़ती।  

यह नैकबैंड डुअल पेयरिंग सपोर्ट के साथ आता है यूजर्स एक ही वक्‍त में पीसी और स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट रह सकते हैं। इस फीचर की मदद से बार-बार ब्‍लूटूथ कनेक्‍ट करने का झंझट खत्‍म हो जाता है। यह ब्लूटूथ 5.0 कम्‍पैटेबल है और डिवाइस के साथ 10 मीटर रेंज तक जुड़ा रहता है।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि ROAR 60 को एक बार चार्ज करने पर यूजर्स को 15 घंटे का म्‍यूजिक प्लेबैक, 7 घंटे का FM और 21 घंटे का MP3 प्लेबैक मिलता है। यह नेकबैंड एर्गोनोमिक डिजाइन को फॉलो करता है, जिससे चलते समय भी ये कानों में आराम से फ‍िट बैठता है। दावा है क‍ि यह बेहतरीन साउंड क्‍वॉलिटी ऑफर करता है। 10mm के बास बूस्ट ड्राइवर्स के साथ यह नैकबैंड आता है IPX5 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि नैकबैंड पानी के नुकसान से काफी हद तक बचा रहता है।  यह स्प्लैशप्रूफ भी है और वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेशन को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.