100 घंटे की बैटरी वाले itel Rhythm Pro ईयरबड्स लॉन्च, कीमत सिर्फ 1299 रुपये

itel ने अपना नया किफायती गेमिंग TWS ईयरबड itel Rhythm Pro पेश किया है। Rhythm Pro में एआई-एनवायरन्मेंटल नॉयज कैंसिलेशन (ENC) के साथ 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • itel ने अपना नया किफायती गेमिंग TWS ईयरबड itel Rhythm Pro पेश किया है।
  • itel Rhythm Pro में ट्रू वायरलेस इन-ईयर-स्टाइल के साथ 10mm ड्राइवर हैं।
  • itel Rhythm Pro ईयरबड्स की कीमत 1299 रुपये है।

itel Rhythm Pro की बैटरी 100 घंटे तक चलेगी।

Photo Credit: itel

itel ने अपना नया किफायती गेमिंग TWS ईयरबड itel Rhythm Pro पेश किया है। Rhythm Pro में एआई-एनवायरन्मेंटल नॉयज कैंसिलेशन (ENC) के साथ 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स में 100 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Rhythm Pro ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel Rhythm Pro Earbuds Price


कीमत की बात की जाए तो itel Rhythm Pro ईयरबड्स की कीमत 1299 रुपये है। ईयरबड्स दो ड्यूल-टोन कलर्स फैंटम ब्लैक और मिडनाइट ब्लू, दो सिंगल-टोन कलर आइवरी व्हाइट और डेलाइट ग्रीन में आते हैं। ईयरबड्स पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


itel Rhythm Pro Earbuds Specifications


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो itel Rhythm Pro में ट्रू वायरलेस इन-ईयर-स्टाइल के साथ 10 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं। ईयरबड्स ड्यूल माइक एआई एनवायरन्मेंटल नॉयज कैंसिलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। ईयरबड्स बेहतर कॉल क्वालिटी प्रदान करते हैं। इन ईयरबड्स की रेंज 10 मीटर तक है। इनमें 360° डीप बेस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कंपनी की अपनी टेक्नोलॉजी है जो थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा इनमें IPX5 रेटिंग दी गई है जो कि पसीने और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है। ईयरबड्स टच कंट्रोल और वॉयस एसिस्टेंट टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

आईटेल रिदम प्रो ईयरबड्स के अन्य फीचर्स में 2 माइक सिस्टम, ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी और टाइप-सी पोर्ट शामिल है। बैटरी की बात करें तो प्रति ईयरबड में 40mAh की बैटरी दी गई है, वहीं चार्जिंग केस में 650mAh की बैटरी दी गई है जो कि अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। ईयरबड्स 10 मिनट चार्ज के साथ 3 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। ईयरबड्स की बैटरी केस के साथ फुल चार्ज होकर 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.