Itel Alpha 2 स्‍मार्टवॉच 7 दिनों की बैटरी, बड़े डायल के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Itel Alpha 2 स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च हो गई है। यह 1500 रुपये से कम में बड़े डिस्‍प्‍ले और कुछ डिसेंट फीचर्स के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2024 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Itel Alpha 2 स्‍मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्‍च
  • 2 इंच के बड़े डायल में आती है वॉच
  • 7 दिनों की बैटरी लाइफ का है दावा

Itel Alpha 2 में 150 से ज्‍यादा कस्‍टमाइजेबल वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। इसे IP68 रेटिंग मिली है।

Itel Alpha 2 Launched : ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड आईटेल ने भारत में उसकी नई स्‍मार्टवॉच Itel Alpha 2 को लॉन्‍च किया है। यह 1500 रुपये से कम में आती है। बड़े डिस्‍प्‍ले के साथ इसमें कुछ डिसेंट फीचर्स दिए गए हैं। वॉच की खूबी है इसका चौको डायल और राइट साइड में दिया गया रोटेटिंग क्राउन। वॉच में 100 स्‍पोर्ट्स मोड मिल जाते हैं। यूजर का SpO2 लेवल भी यह कैलकुलेट कर सकती है। 7 दिनों की बैटरी लाइफ वाली वॉच को कई कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। 
 

Itel Alpha 2 Price in India 

Itel Alpha 2 की कीमत 1499 रुपये है। यह डार्क ब्‍लू, ब्‍लैक और रोज गोल्‍ड कलर्स में आती है। वॉच को Flipkart के अलावा रिटेल स्‍टोर्स पर लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Itel Alpha 2 Specifications, features 

Itel Alpha 2 में चौकोर डायल मिलता है। राइड साइड में एक रो‍टेटिंग क्राउन दिया गया है। वॉच में 2 इंच की बड़ी स्‍क्रीन है, जो 500 निट्स की पीक ब्राइटनैस के साथ एचडी रेजॉलूशन पेश करती है। दावा है कि आउटडोर विजिबिल‍िटी में शार्प विजुअल्‍स उभरते हैं। 

Itel Alpha 2 में 150 से ज्‍यादा कस्‍टमाइजेबल वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। इसे IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि वॉच धूल और पानी से बची रह सकती है। 
Advertisement

Itel Alpha 2 में कई हेल्‍थ और फ‍िटनेस फीचर्स दिए गए हैं। यह यूजर का हार्ट-रेट माप सकती है। Spo2 लेवल आंकती है। नींद के पैटर्न का भी पता लगाती है। वॉच को पहनकर महिलाएं अपनी मैन्‍स्‍ट्रुअल साइकल को भी कैलकुलेट कर सकती हैं। 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड के अलावा वॉच को पहनकर कैलोरी काउंट की जा सकती है। 

Itel Alpha 2 में रिमोट कैमरा, म्‍यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है, जिसके लिए इसमें बिल्‍ट-इन माइक मिलता है। दावा है कि इसका एआई वॉइस असिस्‍टेंट यूजर के एक्‍सपीरियंस को और बढ़ा देगा। 
Advertisement

Itel Alpha 2 में 270mAh की बैटरी है। दावा है कि यह 7 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.