Huawei Watch Fit 3 हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Huawei Watch Fit 3 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स और 77.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2024 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch Fit 3 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Watch Fit 3 की बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है।
  • Huawei Watch Fit 3 की कीमत यूके में £140 (लगभग 14,596 रुपये) है।

Huawei Watch Fit 3 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Huawei Watch Fit 3 लॉन्च कर दी है। स्लीक डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, एडवांस हेल्थ फीचर्स और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ यह स्मार्टवॉच 10 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यहां हम आपको Huawei Watch Fit 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Watch Fit 3 की कीमत और उपलब्धता


Huawei Watch Fit 3 के ब्लैक, पिंक, ग्रीन या मून व्हाइट में फ्लोरोइलास्टोमेर स्ट्रैप्स के साथ-साथ ग्रे नायलॉन स्ट्रैप की कीमत यूके में £140 (लगभग 14,596 रुपये) और कॉन्टिनेंटल यूरोप में €160 (लगभग 14,352 रुपये) है। पर्ल व्हाइट लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत यूके में £160 (लगभग 16,682 रुपये) और कॉन्टिनेंटल यूरोप में €180 (लगभग 16,146 रुपये) है। Huawei Watch Fit 3 कलर ऑप्शन के मामले में ब्लैक, पिंक, ग्रीन, मून व्हाइट, ग्रे और पर्ल व्हाइट जैसे 6 कलर्स में उपलब्ध है। यह फ्लोरोएलेस्टोमेर, नायलॉन और लैदर समेत कई स्ट्रेप ऑप्शन में आती है। स्मार्टवॉच वर्तमान में यूके और पूरे कॉन्टिनेंटल यूरोप में 7 मई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 22 मई से रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
 


Huawei Watch Fit 3 के स्पेसिफिकेशन



Huawei Watch Fit 3 में 1.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स और 77.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्मार्टवॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले (AOD) के साथ आती है। इस वॉच में कर्व्ड ऐजेस के साथ स्क्वाअर शेप प्रीमियम एल्युमिनियम एलॉय बॉडी दी गई है। स्मार्टवॉच कस्टमाइजेबल वॉच फेस प्रदान करती है। वॉच रोटेटिंग क्राउन और फंक्शन बटन के जरिए आसान नेविगेशन और फंक्शन भी प्रदान करती है। यह स्मार्टवॉच बेहतर हेल्थ मैनेजमेंट प्रदान करती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 के लिए सेंसर शामिल हैं।

यह वॉच हुवावे की ट्रूस्लीप टेक्नोलॉजी के साथ स्लीप मॉनिटर करती है, स्लीप के लिए कई स्टेज साथ-साथ स्लीप क्वालिटी को ट्रैक करती है। इसके अलावा यह सांस के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान करती है। यूजर्स को उनकी स्लीप पैटर्न के आधार पर हाई लेवल एसेसमेंट और पर्सनलाइज स्लीप हाइजीन टिप्स देती है। इस वॉच का वजन सिर्फ 26 ग्राम है और बॉडी सिर्फ 9.9 मिमी पतली है। Watch Fit 3 सेफ्टी के लिए 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है। इसके साथ Stay Fit ऐप और नई Calorie Counter ऐप का भी सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

फिटनेस लवर्स के लिए वॉच फिट 3 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है, जिसमें एक नया ट्रैक रन मोड भी शामिल है। इसमें 6 प्रकार के वर्कआउट के लिए ऑटोमैटिक एक्सरसाइज डिटेक्शन फीचर भी है। इसके अलावा वॉच स्मार्टफोन कैमरा, स्टैंडअलोन म्यूजिक प्लेबैक कैपेसिटी और डेली टास्क रिमाइंडर के लिए रिमोट शटर फीचर से लैस है। इसके अलावा वॉच से ब्लूटूथ कॉलिंग भी प्रदान करती है।

Watch Fit 3  की बैटरी एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है। हालांकि, इस दौरान लिमिटेड ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक प्लेबैक और हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग का इस्तेमाल होता है। वहीं AOD चालू होने पर बैटरी सिर्फ 4 दिनों तक चल सकती है। यह क्विक चार्ज का सपोर्ट करती है, जिससे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में पूरा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.