• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Huawei की स्मार्टवॉच में होंगे फेफड़ों की हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ कई एडवांस फीचर्स!

Huawei की स्मार्टवॉच में होंगे फेफड़ों की हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ कई एडवांस फीचर्स!

कंपनी अपनी आने वाली स्मार्टवॉच में लंग फंक्शन, हाई एल्टीट्यूड हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे कई और फीचर्स देने जा रही है।

Huawei की स्मार्टवॉच में होंगे फेफड़ों की हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ कई एडवांस फीचर्स!

Huawei अपनी स्मार्टवॉच को सुपरस्मार्ट बनाने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • ब्लड सुगर मॉनिटरिंग, लंग फंक्शन जैसे कई फीचर्स होंगे शामिल
  • स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ भी होगी बेहतर
  • फीचर्स में एक खास फीचर हाई-एल्टीट्यूड हेल्थ मैनेजमेंट भी जुड़ने जा रहा है
विज्ञापन
Huawei की स्मार्टवॉच जल्द ही और ज्यादा स्मार्ट होने वाली हैं। कंपनी अपनी स्मार्टवॉच में कुछ खास फीचर्स देने की तैयारी कर रही है। इनमें ब्लड सुगर मॉनिटरिंग, लंग फंक्शन और हाइ एल्टीट्यूड हेल्थ मैनेजमेंज जैसे फीचर्स शामिल होंगे। यानि कि अब आपके फेफड़ों का स्वास्थ्य भी ये बताएगी और पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते समय भी आप अपनी हेल्थ में हो रहे बदलावों को चेक कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि कंपनी इन फीचर्स को Huawei TruSeen सिस्टम में जोड़ेगी। 

ITHome की रिपोर्ट की मानें तो, Huawei अपनी स्मार्टवॉच को सुपरस्मार्ट बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी आने वाली स्मार्टवॉच में लंग फंक्शन, हाई एल्टीट्यूड हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे कई और फीचर्स देने जा रही है। इसके अलावा वॉच की बैटरी लाइफ को भी दूसरे प्रतिद्वंदियों से बेहतर बनाने की बात कही गई है। उदाहरण के लिए Huawei Watch GT 3 Pro में 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है जो कि अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच में नहीं मिलती। कुछ में तो केवल 24 घंटे का ही बैटरी बैकअप मिलता है। 

इसके अलावा कंपनी अपनी स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग के कुछ ऐसे फीचर्स जोड़ने जा रही जो अब से पहले किसी स्मार्ट वियरेबल या फिटनेस ट्रैकर में नहीं दिए गए हैं। इनमें लंग फंक्शन मॉनिटरिंग का फीचर तो होगा ही, साथ में हाइपरग्लाइसिमिक रिस्क स्क्रीनिंग भी होगी यानि यूजर के खून में सुगर की कितनी मात्रा है, ग्लूकोज का स्तर क्या है आदि भी अब स्मार्टवॉच और बेहतर तरीके से बता सकेगी। रोचक बात है कि स्मार्टवॉच शुरुआती स्तर में ही इसके लिए यूजर को अलर्ट करेगी ताकि गंभीर स्थिति को आने से रोका जा सके। कंपनी ने संकेत दिया है कि इसका लंग फंक्शन ट्रैकिंग सिस्टम इस बात की जांच करेगा कि यूजर को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी बीमारी होने का कितना रिस्क है। 

स्मार्टवॉच के फीचर्स में एक खास फीचर हाई-एल्टीट्यूड हेल्थ मैनेजमेंट भी जुड़ने जा रहा है। यह फीचर बताएगा कि हाई एल्टीट्यूड या पहाड़ों आदि पर जाने पर यूजर के शरीर में क्या बदलाव आते हैं। यानि कि अब आप ट्रैकिंग आदि करते समय भी हेल्थ के साथ निश्चिंत रह सकते हैं। कंपनी ने अभी तक इन सभी फीचर्स के जोड़े जाने की टाइमलाइन की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इन फीचर्स को सबसे पहले अपनी स्मार्टवॉच में जोड़े जाने के लिए कंपनी रेस में है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »