सिंगल चार्ज में 4 घंटे तक चलने वाले Huawei FreeBuds 4E वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

Huawei FreeBuds 4E TWS एक सेमी-इन-इयर स्टाइल इयरबड्स हैं जो कंपनी के HarmonyOS के साथ आते हैं।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 19 मार्च 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Huawei FreeBuds 4E TWS एक सेमी-इन-इयर स्टाइल इयरबड्स हैं।
  • इन्हें सिरेमिक व्हाइट और सिल्वर फ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं।
  • ये वियरेबल IP67 रेटिंग के साथ आते हैं।
Huawei ने चीन में Huawei FreeBuds 4E ट्रू वायरलेस स्टीरिओ ईयरबड्स को लॉन्च किया है। वियरेबल कंपनी के HarmonyOS के साथ आते हैं। इनमें ऑडियो यूनिवर्सल का़र्ड और सिस्टम नोटिफिकेशन जैसे फीचर भी दिए गए हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस वियरेबल में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है और यह लगातार दो डिवाइस के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। भारत में इनकी लॉन्च डेट के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Huawei FreeBuds 4E price

Huawei FreeBuds 4E की कथित कीमत CNY 699 (लगभग 8,350 रुपये) है। ये सिरेमिक व्हाइट और सिल्वर फ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं। 
 

Huawei FreeBuds 4E specifications

Huawei FreeBuds 4E TWS एक सेमी-इन-इयर स्टाइल इयरबड्स हैं जो कंपनी के HarmonyOS के साथ आते हैं। कथित तौर पर इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। इनमें 14.3mm के ड्राइवर हैं जो 40KHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज देते हैं। वियरेबल में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है और यह लगातार दो डिवाइस के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। इनमें गेमिंग के लिए 90ms तक की लो-लेटेंसी रेंज है। साथ ही टच और गेस्चर कंट्रोल फीचर्स भी मिलते हैं। 

हुवावे फ्रीबड्स 4ई इयरबड्स में प्रत्येक बड में 30mAh की बटैरी बताई गई है। जबकि इसके चार्जिंग केस में 410एमएएच बैटरी है। इनके बारे में दावा किया गया है कि सिंगल फुल चार्ज में ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मोड एक्टिव होते हुए 2.5 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं और बिना ANC के 4 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।   
Advertisement

इन सभी फीचर्स के अलावा वियरेबल IP67 रेटिंग के साथ आते हैं जो कि वॉटर रसिस्टेंस के लिए सर्टिफाइड हैं। वजन की बात करें तो प्रत्येक बड का वजन 4.1 ग्राम है जबकि चार्जिंग केस को मिलाकर डिवाइस का कुल वजन 42.1 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.