Huawei Band 8 Launch: हुवावे फिटनेस बैंड 8 के कलर वेरिएंट्स आए सामने, 17 अप्रैल को होगा लॉन्च

Huawei Band 8 की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Band 8 की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है।
  • Huawei Band 8 को कंपनी 17 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है।
  • यह Huawei Band 7 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाना है।

Huawei Band 8 को Huawei Band 7 (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाना है।

Huawei की ओर से इसका लेटेस्ट फिटनेस बैंड Huawei Band 8 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। वियरेबल ग्रीन, सकुरा पिंक और डार्क ब्लैक कलर्स में पेश किया जाएगा। Huawei Band 8 में आयताकार डायल दिया गया है। इसे Huawei Band 7 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। फिटनेस बैंड के लॉन्च और इसके फीचर्स के बारे में उपलब्ध जानकारी हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं। 

Huawei Band 8 की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है। सामने आई टीजर इमेज में इसके कलर वेरिएंटंस का भी पता लगता है। Donanimhaber की रिपोर्ट के अनुसार, Huawei Band 8 को कंपनी 17 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जैसा कि यह Huawei Band 7 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाना है, इसलिए इसके स्पेक्स भी इसी के समान देखने को मिल सकते हैं। वियरेबल ग्रीन, सकुरा पिंक और डार्क ब्लैक कलर्स में पेश किया जाएगा। 
Advertisement

Huawei Band 7 के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 1.47 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 194 x 368 पिक्सल है। डिस्प्ले के दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है जिससे इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है। हुवावे बैंड 7 में एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप और हार्ट रेट सेंसर जैसे कई सेंसर भी हैं। यह SpO2 सेंसर से भी लैस है जो यूजर को नींद के दौरान उसके ब्लड ऑक्सीजन लेवल के बारे में बताता है। इसमें महिलाओं के लिए मेन्स्रुअल साइकिल ट्रैकिंग फीचर भी है।  

Huawei Band 7 में 96 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह स्मार्ट बैंड 5ATM प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज के साथ यह 14 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टबैंड में 7000 से अधिक वॉच फेस हैं। यह NFC वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

Android, iPhone

Battery Life (Days)

14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.