Honor Watch GS Pro भारत में 8 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Honor Watch GS Pro को भारत में Flipkart के जरिए 8 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च ई-कॉमर्स वेबसाइट की Big Billion Days सेल का हिस्सा होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Honor Watch GS Pro फ्लिपकार्ट के जरिए होगी लॉन्च
  • Honor Choice TWS ईयरबड्स भी इस वॉच के साथ हो सकते हैं लॉन्च
  • हॉनर वॉच जीएस प्रो में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं

Honor Watch GS Pro में मिलेगी 25 दिन तक की बैटरी लाइफ

Honor Watch GS Pro को भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Honor ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया कि यह स्मार्टवॉच भारत में Flipkart के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। हॉनर वॉच जीएस प्रो को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह रग्ड डिज़ाइन और MIL-STD 810G-रेटेड बिल्ड के साथ आता है, जो कि थर्मल, शॉक और वाटर रसिस्टेंट है। रिपोर्ट के अनुसार, Honor Choice True Wireless ईयरबड्स को भी हॉनर वॉच जीएस प्रो के साथ इस दौरान पेश किया जा सकता है।

Honor ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया है कि Honor Watch GS Pro को भारत में Flipkart के जरिए 8 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च ई-कॉमर्स वेबसाइट की Big Billion Days सेल का हिस्सा होगा।
Advertisement
 

91Mobiles रिपोर्ट का दावा है कि Honor Choice True Wireless ईयरबड्स को भी भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Honor Choice कैटेगरी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के साथ बारत में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। हॉनर चॉइस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को जून में पेश किया गया था, रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कीमत 5,000 रुपये से कम होगी।

इन ईयरबड्स में कथित रूप से 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
Advertisement
 

Honor Watch GS Pro price

हॉनर वॉच जीएस प्रो की कीमत यूरोप में EUR 249.99 (लगभग 21,600 रुपये) है। हालांकि, भारतीय मार्केट के लिए कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि भारतीय कीमत भी इसके आसपास ही होगी।
 

Honor Watch GS Pro specifications

हॉनर वॉच जीएस प्रो में सर्कुलर 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है। यह वॉच HiSilicon Kirin A1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें जीपीएस सपोर्ट के साथ-साथ डुअल सैटेलाइट पोज़िशनिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 4 जीबी अनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसमें यूज़र्स ऑफलाइन प्लेबैक के लिए म्यूज़िक स्टोर कर सकते हैं। हॉनर वॉच जीएस प्रो 25 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
Advertisement

इसमें 100 वर्कआउट मोड्स मौजूद है, जिसमें 15 प्रोफेशनल और 85 कस्टमाइज़ शामिल हैं। यह मल्टी-स्कीइंग मोड्स के साथ प्री-लोडेड आती है। यह वॉच सूर्योदय व सूर्यास्त के समय और खराब मौसम अलर्ट जैसी बाहरी जानकारी भी प्रदान करती है। हॉनर वॉच जीएस प्रो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर काम करती है, लेकिन इसके कुछ फीचर्स केवल एंड्रॉयड तक सीमित हैं।

हॉनर वॉच जीएस प्रो में 24x7  हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ऑल नाइट स्लीपिंग ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीज़न लेवल मापने के लिए SpO2 मॉनिटर जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इस स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल कॉल लेने व मैसेज प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें इन बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. भारत में बढ़ रही प्रोजेक्टर्स की डिमांड, BenQ का 1,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.