मात्र 1799 रुपये में ब्लूटूथ कॉलिंग, दमदार हेल्थ फीचर्स के साथ GizFit PLASMA स्मार्टवॉच लॉन्च, कोरोना में करेगी मदद

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो GizFit PLASMA में 1.9 इंच की सुपर ब्राइट 2.5D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240×280 पिक्सल और 550 NITS ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Gizmore ने भारत में लेटेस्ट स्मार्टवॉच GizFit PLASMA को पेश कर दिया है।
  • कीमत की बात की जाए तो GizFit PLASMA की कीमत 1,999 रुपये है।
  • GizFit PLASMA में 1.9 इंच की सुपर ब्राइट 2.5D डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Gizmore

Gizmore ने भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच GizFit PLASMA को पेश कर दिया है। इस वियरेबल में 1.9 इंच की बड़ी ब्राइट स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में बिल्ट इन जीपीएस, मल्टीफंक्शन और क्विक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

GizFit PLASMA की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो GizFit PLASMA की कीमत 1,999 रुपये है, लेकिन यह इंट्रोडक्ट्री कीमत के तौर पर महज 17,999 रुपये में उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।
 

GizFit PLASMA के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो GizFit PLASMA में 1.9 इंच की सुपर ब्राइट 2.5D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240×280 पिक्सल और 550 NITS ब्राइटनेस है। यह यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कई वॉचफेस प्रदान करती है। यूजर्स स्प्लिट स्क्रीन के जरिए मल्टीटास्क कर सकते हैं।
Advertisement

Gizmore ने इसे फिटनेस लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टवॉच में मल्टी स्पोर्ट्स मोड दिया गया है जो कि आउटडोर एक्टिविटी जैसे कि योग, स्विमिंग, रनिंग, आउटडोर वॉकिंग, बास्केटबॉल, बैडमिन्टन, फुटबॉल, साइकलिंग,हाइकिंग और ट्रैकिंग आदि को सपोर्ट करता है। हेल्थ के लिए इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, बॉडी ट्रेंप्रेचर, स्लीप, SpO2 और स्टेप ट्रैकिंग दिया गया है, जिससे यूजर्स अपनी हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं।

GizFit PLASMA में बिल्ट इन वॉयस एसिस्टेंट दिया गया है जो कि यूजर्स को वॉच को कंट्रोल करने देता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी है। चार्जिंग की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जिंग सिस्टम मिलता है, जिससे वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चल सकती है। इस IP67 रेटिंग वॉच है, जिससे धूल, पसीने और बारिश से सुरक्षित रहती है। कलर ऑप्श के लिए यह ब्लैक, नेवी ब्लू और बरगंडी कलर में उपलब्ध है। GizFit PLASMA को सुपर सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ एक प्रीमियम केसिंग में रखा गया है।
Advertisement

Gizmore के सीईओ और को-फाउंडर संजय कुमार कलिरोना ने कहा कि "हम GizFit PLASMA को लॉन्च करने के साथ अपनी फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्टवॉच रेंज में विस्तार कर रहे हैं। स्मार्टवॉच सेगमेंट में ग्रोथ रहेगी क्योंकि ज्यादा कंज्यूमर्स खुद को लेकर जागरुक हो रहे हैं और हेल्थ, फिटनेस और अपनी लाइफ को कंट्रोल करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गिजफिट प्लाज्मा के साथ हम एक किफायती फिटनेस वियरेबल प्रदान कर रहे हैं।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.