• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 11 दिन तक चलने वाली Garmin D2 Mach 1 एविएटर स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 11 दिन तक चलने वाली Garmin D2 Mach 1 एविएटर स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

उड़ान को अधिक आसान बनाने के लिए इसमें कई तरह के अलर्ट्स जैसे टाइम, दूरी, एल्टीट्यूड और एक फ्यूल टाइमर भी दिया गया है।

सिंगल चार्ज में 11 दिन तक चलने वाली Garmin D2 Mach 1 एविएटर स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Garmin D2 Mach 1 की कीमत 1,199.99 डॉलर (लगभग 90,900 रुपये) से शुरू है।

ख़ास बातें
  • Garmin D2 Mach में 1.3 इंच का ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है।
  • D2 Mach 1 स्मार्टवॉच में कई तरह के सेंसर्स भी दिए गए हैं।
  • वॉच को Apple iPhone और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ पेअर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Garmin ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Garmin D2 Mach 1 लॉन्च की है। इसकी खास बात है कि इसे पायलेट्स या एविएशन क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है। यह 11 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है। वॉच में मौसम के अलर्ट के साथ-साथ हॉरिजॉन्टल सिचुएशन इंडिकेटर (HSI) फीचर भी दिया गया है। यह पॉयलेट को कॉकपिट के भीतर और बाहर दोनों जगह मदद करता है। इस स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो कि टच सपोर्ट के साथ है। इसमें बिल्ट इन हार्ट रेट मॉनिटर और जीपीएस की अधिक सटीकता के लिए मल्टी बैंड फ्रिक्वेंसी तथा मल्टी जीएनएसएस (GNSS) का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Garmin D2 Mach 1 price

Garmin D2 Mach 1 की कीमत 1,199.99 डॉलर (लगभग 90,900 रुपये) है। यह प्राइस इसके ऑक्सफॉर्ड ब्राउन लेदर बैंड वेरिएंट के लिए है। इसका वेंटेड टाइटेनियम ब्रेसलेट वेरिएंट 1,299.99 डॉलर (लगभग 98,400 रुपये) में आता है। दोनों ही मॉडल Garmin Pilot app के ट्रायल सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। स्मार्टवॉच अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध है। दूसरे मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Garmin D2 Mach 1 specifications

Garmin D2 Mach 1 में 1.3 इंच का 416x416 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। यह एक AMOLED डिस्प्ले है जो नीलम (sapphire) और टाइटेनियम मैटीरियल से बना है। स्मार्टवॉच 32 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आती है। इसमें मल्टी बैंड फ्रिक्वेंसी तथा मल्टी जीएनएसएस (GNSS) का सपोर्ट दिया गया है। GNSS की मदद से पायलेट पहले से लोड किए गए दुनिया भर के एरोनॉटिक डेटाबेस की मदद से किसी भी एयरपोर्ट या मार्ग बिंदु की तरफ नेविगेट कर सकता है। पायलेट्स के लिए इसमें प्रीलोडेड नियरेस्ट (Nearest) फंक्शन भी दिया गया है। इसकी मदद से वे अपने नजदीकी एयरपोर्ट के लिए नेविगेशन शुरू कर सकते हैं। 

उड़ान को अधिक आसान बनाने के लिए इसमें कई तरह के अलर्ट्स जैसे टाइम, दूरी, एल्टीट्यूड और एक फ्यूल टाइमर भी दिया गया है। यह स्मार्टवॉच टेकऑफ से पहले पायलेट को एविएशन वेदर रिपोर्ट (METAR और TAF सहित), हवाओं की गति, विजिबिलिटी और बायोमीट्रिक प्रेशर के बारे में भी बताती है। 

Garmin D2 Mach 1 प्लेन के टेकऑफ़ के समय उड़ान को ट्रैक कर सकती है और फिर तारीख, अवधि और उड़ान के कुल समय को flyGarmin.com लॉगबुक में ट्रांसफर कर सकती है। इमरजेंसी के टाइम पर यह स्मार्टवॉच बेस्ट ग्लाइड स्पीड, अनुमानित ग्लाइड डिस्टेंस और ग्लाइड टाइम जैसी डीटेल्स भी दे सकती है। 

D2 Mach 1 स्मार्टवॉच में कई तरह के सेंसर्स भी दिए गए हैं जिसमें एक्सिलरोमीटर और जायरोस्कोप भी शामिल है। इसके अलावा इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी है। यह पल्स ओएक्स (SpO2) ट्रैकिंग भी कर सकती है। साथ ही बॉडी एनर्जी को भी ट्रैक कर सकती है। हालांकि, यह कोई सर्टिफाइड मेडिकल डिवाइस नहीं है और किसी भी तरह की मेडीकल कंडीशन को मॉनिटर करने के लिए नहीं बनी है। वॉच में कई तरह के एक्टिविटी मोड जैसे कार्डियो, साइकलिंग, स्वीमिंग और योगा भी शामिल हैं। 

वॉच को Apple iPhone और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ पेअर किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाई-फाई फीचर दिया गया है। फ्लाई एक्टिविटी इस्तेमाल करते समय, जिसमें जीपीएस और पल्स ओएक्स फीचर भी शामिल है, यह 24 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकती है। साधारण इस्तेमाल में यह सिंगल चार्ज में 11 दिन तक चल सकती है। इसके डायमेंशन 47x47x14.5 mm और वजन 70 ग्राम (रिस्ट बैंड के साथ) है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »