• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • NoiseFit Crew Launch: 7 दिन बैटरी लाइफ, SpO2 मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ Rs 1500 से भी कम में स्मार्टवॉच लॉन्च!

NoiseFit Crew Launch: 7 दिन बैटरी लाइफ, SpO2 मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ Rs 1500 से भी कम में स्मार्टवॉच लॉन्च!

फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

NoiseFit Crew Launch: 7 दिन बैटरी लाइफ, SpO2 मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ Rs 1500 से भी कम में स्मार्टवॉच लॉन्च!

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच मेकर Noise की ओर से लेटेस्ट लॉन्च है।

ख़ास बातें
  • वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं।
  • इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस भी दिए गए हैं।
  • इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है, ऐसा कहा गया है।
विज्ञापन
NoiseFit Crew स्मार्टवॉच मेकर Noise की ओर से लेटेस्ट लॉन्च है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 1500 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च किया है। इस एग्रेसिव प्राइसिंग में भी इस वॉच में यूजर्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर मिल जाते हैं। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टवॉच है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच की कीमत

NoiseFit Crew की भारत में कीमत Rs. 1,499 है। इसे Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह gonoise.com से भी आने वाले दिनों में खरीदी जा सकेगी। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन और पिंक कलर्स में खरीदा जा सकता है। लेकिन वर्तमान में इसका ब्लैक और पिंक वेरिएंट ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
 

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस

NoiseFit Crew स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है जिसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। इसमें 1.38 इंच का 240x240 पिक्सल डिस्प्ले है। इसमें राउंड कलर टच स्क्रीन है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए NoiseFit app दी गई है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स के साथ कनेक्ट की जा सकती है। 

फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। इसके अलावा डायल का लुक बदलते रहने के लिए इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में कुछ अन्य जरूरी ऐप्स जैसे अलार्म, रिमाइंडर, केल्कुलेटर, कैलेंडर और वेदर डिस्प्ले आदि दिए गए हैं। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है, ऐसा कहा गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »