Rs 2,000 से भी कम की कीमत में Fire-Boltt Ninja 2 Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें खूबियां...

Fire-Boltt Ninja 2 Max की कीमत भारत में 1,899 रुपये है। इस वॉच को कंपनी की वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इस वॉच में ब्लैक, डार्क ग्रीन और रोज़ गोल्ड ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 19 जनवरी 2022 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Fire Boltt Ninja 2 Max में 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं
  • फायर बोल्ट निंजा 2 मैक्स में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • वॉच में 1.5 इंच की HD (240x280 पिक्सल) टचस्क्रीन दी गई है

ब्लैक, डार्क ग्रीन और रोज़ गोल्ड ऑप्शन में आती है वॉच

Fire-Boltt Ninja 2 Max कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच है, जिसे भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया है। इस नई स्मार्टवॉच में आयतकार का डायल दिया गया है, जिसमें 1.5 इंच एचडी डिस्प्ले मौजूद है। Fire-Boltt Ninja 2 Max में 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं और यह Photoplethysmography (PPG) सेंसर के साथ आता है, जो कि हार्ट रेट को मॉनिटर करता है। इसके अलावा, इस वॉच में ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) और स्लिप मॉनिटरिंग फीचर भी मौजूद है। कहा गया है कि यह वॉच सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक की बैटरी प्रदान करती है।
 

Fire-Boltt Ninja 2 Max price in India

Fire-Boltt Ninja 2 Max की कीमत भारत में 1,899 रुपये है। इस वॉच को कंपनी की वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इस वॉच में ब्लैक, डार्क ग्रीन और रोज़ गोल्ड ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Fire-Boltt Ninja 2 Max specifications, features

फायर बोल्ट निंजा 2 मैक्स में 1.5 इंच की HD (240x280 पिक्सल) टचस्क्रीन दी गई है, जो कि आयतकार डायल के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में 200  से भी ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं। इसके अलावा, इसमें साइड-माउंटिड बटन नेविगेशन के लिए दिया गया है। स्मार्टवॉच के नाते इस वॉच में आपको हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी प्राप्त होंगे। इस वॉच की मदद से आप हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन, स्लिप और मेडिटेशन ब्रिदिंग आदि को ट्रैक कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच Android 4.4/ iOS 8 से ऊपर के वर्ज़न पर काम करती है।

फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच में 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं, जिसमें रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, योगा, सिट-अप, स्किपिंग आदि शामिल हैं। फायर-बोल्ट निंजा 2 मैक्स यूजर्स को सेडेंटरी रिमाइंडर, हाइड्रेशन रिमाइंडर, मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर, अलार्म और वेदर अपडेट भी वॉच के जरिए प्राप्त होगी। यही नहीं, यह स्मार्टवॉच कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन भी प्रदान करती है। इसमें म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल के साथ रिमोट कैमरा शटर भी दिया गया है।
Advertisement

Fire-Boltt Ninja 2 Max वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाती है। lithium-ion बैटरी सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है और स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 25 दिन तक किया जा सकता है। वॉच का डायमेंशन 43x37x9mm और भार 32 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.