Edifier HECATE G2 वायरलेस हेडफोन हुए लॉन्च, 247 घंटे का है प्लेबैक टाइम, जानें कीमत

इन्हें ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। 

Edifier HECATE G2 वायरलेस हेडफोन हुए लॉन्च, 247 घंटे का है प्लेबैक टाइम, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Edifier HECATE G2 वायरलेस हेडफोन्स एडवांस्ड नॉइज रिडक्शन तकनीक से लैस हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि ये 247 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
  • इनमें 2000mAh की बैटरी लगी है।
  • वायरलेस हेडफोन्स का वजन 252 ग्राम है।
विज्ञापन
Edifier की ओर से HECATE G2 वायरलेस हेडफोन्स को लॉन्च किया गया है। HECATE G2 वायरलेस हेडफोन्स में 50mm डाइनेमिक सेटअप मिलता है। इनमें AI नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। वायरलेस हेडफोन्स का वजन 252 ग्राम है। इनमें 2000mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि ये 247 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। कंपनी ने इन्हें दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। देखने में इनका डिजाइन आकर्षक है। साथ ही प्राइसिंग भी एग्रेसिव रखी गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Edifier HECATE G2 wireless headphones price

HECATE G2 वायरलेस हेडफोन्स की कीमत 199 युआन (लगभग 2,000 रुपये) है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है। इन्हें ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। 
 

Edifier HECATE G2 wireless headphones specifications

HECATE G2 वायरलेस हेडफोन्स में 50mm डाइनेमिक सेटअप मिलता है जो कि एक बड़ी रेंज के फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स पर हाई परफॉर्मेंस डिलीवर करता है। इनमें 70dB का हाई सेंसिटिव माइक्रोफोन लगा है। ये एडवांस्ड नॉइज रिडक्शन तकनीक से लैस हैं। इसके अलावा इनमें AI नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। वायरलेस हेडफोन्स का वजन 252 ग्राम है। इनमें 2000mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि ये 247 घंटे का प्लेबैक टाइम (via) दे सकते हैं। 

खास फीचर यह भी है कि इनकी बैटरी को उस समय भी चार्ज किया जा सकता है जब ये इस्तेमाल में हों। Edifier HECATE G2 वायरलेस हेडफोन्स का हेडबैंड हाई स्ट्रेन्थ रसिस्टेंट पॉलीप्रॉपाइलीन मटिरियल का बना है। कंपनी का कहना है कि ये पहनने में आरामदायक हैं और लम्बे समय तक टिकाऊ भी हैं। वहीं, इनको लम्बे समय तक इस्तेमाल करने में भी यूजर को थकान नहीं होती है। इनके ईयर शेल हाई ग्लॉस स्प्रे पेंट प्रोसेस से बने हैं। जिसके कारण इन पर स्क्रैच कम से कम पड़ते हैं और इनमें वियर रसिस्टेंस भी दिया गया है। यानी कि ये लम्बे समय तक नए जैसे बने रहते हैं। वियर-टियर नुकसान इनमें कम से कम होने की बात कंपनी ने कही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »