Dell XPS 13 AI लैपटॉप Snapdragon X Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Dell XPS 13 लैपटॉप में 13 इंच की OLED डिस्प्ले या FHD+ डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है।

Dell XPS 13 AI लैपटॉप Snapdragon X Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Dell

Dell XPS 13 में 13 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Dell XPS 13 में 13 इंच की OLED डिस्प्ले या FHD+ डिस्प्ले का ऑप्शन है।
  • Dell XPS 13 में 32GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है।
  • Dell XPS 13 लैपटॉप में Snapdragon X Elite प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Dell ने नए Qualcomm Snapdragon X Elite प्रोसेसर के साथ अपना नया Dell XPS 13 लैपटॉप लॉन्च किया है। Dell XPS 13 में 13 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप आज से भारत में खरीद के लिए Amazon के साथ-साथ Dell की वेबसाइट उपलब्ध है। यहां हम आपको Dell XPS 13 लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Dell XPS 13 Laptop Price


Dell XPS 13 लैपटॉप के FHD+ पैनल के साथ 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,41,490 रुपये है। वहीं OLED पैनल के साथ समान स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,51,190 रुपये है। इसके अलावा OLED पैनल के साथ 32GB + 1TB SSD वेरिएंट की कीमत 1,70,690 रुपये है। Dell XPS 13 लैपटॉप बिक्री के लिए Dell की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।
 

Dell XPS 13 Laptop Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Dell XPS 13 में 13 इंच की OLED डिस्प्ले या FHD+ डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। दोनों 500 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती हैं। लैपटॉप में Snapdragon X Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 3.4GHz तक की बेस स्पीड के साथ 12 कोर और 4.0GHz तक का ड्यूल कोर बूस्ट है। इसमें एडवांस AI टास्क के लिए 45 TOPS तक NPU भी शामिल है।

लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है। क्वालकॉम एड्रेनो जीपीयू हाई-क्वालिटी विजुअल का सपोर्ट करता है जो इसे कई टास्क के लिए बेस्ट बनाता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। FHD 1080p वेबकैम से वीडियो कॉल के दौरान बेहतर ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर और ड्यूल माइक्रोफोन ऐरे दिए गए हैं।

Dell XPS 13 में कंफर्टेबल यूजर एक्सीपीरियंस के लिए एक फुल साइज का बैकलिट कीबोर्ड और एक ग्लास-हैप्टिक टचपैड है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 55Wh बैटरी और दो USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो लैपटॉप की लंबाई 14.80 मिमी, चौड़ाई 295.30 मिमी और डेप्थ 199.10 मिमी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज13.30-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन3200x1800 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी128GB
ग्राफ़िक्सइंटेल इंटीग्रेटिड एचडी ग्राफिक्स 520
वज़न1.29 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »