GPS सपोर्ट के साथ Cult Sprint स्‍मार्टवॉच Rs 2,499 में भारत में लॉन्‍च, जानें खूबियां

CULT Sprint : यह उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है, जिन्‍हें टाइम के साथ अपनी सेहत की भी परवाह है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 15:18 IST
ख़ास बातें
  • CULT Sprint स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • Rs 2499 में लॉन्‍च की गई स्‍मार्टवॉच
  • वॉच में एक अच्‍छा डिस्‍प्‍ले और ढेरों वॉच फेस मिलते हैं

यह पहनने में आसान है और जीपीएस की मदद से आपकी एक्टिविटी काे सटीक ट्रैक करती है।

CULT Sprint smartwatch : वियरेबल ब्रैंड Cult.sport ने अपनी नई स्‍मार्टवॉच CULT Sprint (कल्‍ट स्प्रिंट) को भारत में लॉन्‍च किया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है, जिन्‍हें टाइम के साथ अपनी सेहत की भी परवाह है। जो फ‍िटनेस को लेकर जागरूक हैं और एक्‍सरसाइज व रनिंग को ट्रैक करने के लिए गैजेट तलाश रहे हैं। यह पहनने में आसान है और जीपीएस की मदद से आपकी एक्टिविटी काे सटीक ट्रैक करती है। इस वॉच में एक अच्‍छा डिस्‍प्‍ले और ढेरों वॉच फेस मिलते हैं। 
 

CULT Sprint Price in India 

CULT Sprint स्‍मार्टवॉच को ब्‍लैक, स्‍पोर्टी ग्रीन/ग्रे, नियोन ग्रीन और ब्‍लैक फैब्रिक कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। दाम 2499 रुपये हैं। यह कीमत 20 व 21 जुलाई को एमेजॉन प्राइम डे पर प्रभावी होगी। वॉच के प्री-ऑर्डर्स एमेजॉन पर ही शुरू हो गए हैं। 
 

CULT Sprint Specifications 

CULT Sprint को रफ-टफ बनाया गया है। जिंक अलॉय इसमें इस्‍तेमाल हुआ है। वॉच का डायल गाेलाकार है, जिसमें 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मौजूद है। यूजर्स अपनी पसंद के वॉच फेस इसमें लगा सकते हैं। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है और डायल पैड की भी सुविधा है यानी आप सीधे वॉच पर कॉल डायल कर पाएंगे। 

IP68 रेटिंग मिली है CULT Sprint स्‍मार्टवॉच को। इसका मतलब है कि किसी भी मौसम में यह पानी से होने वाला नुकसान झेल जाएगी। यह वॉच अपने यूजर के हार्ट रेट को ट्रैक करती है। SpO2, स्‍टेप्‍स, कैलोरी की खपत, नींद के पैटर्न का भी पता लगाती है। 110 स्‍पोर्ट्स मोड इसमें दिए गए हैं। 
Advertisement

CULT Sprint स्‍मार्टवॉच में 300 एमएएच की बैटरी है जोकि सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल जाती है। Cultsport वॉच ऐप के साथ यह पेयर हो जाती है, जिससे यूजर अपनी एक्टिविटी का सारा रिकॉर्ड मोबाइल फोन में देख पाएंगे। जैसाकि हमने बताया इसमें एल1 बैंड जीपीएस है जो यूजर के रूट को सटीक ट्रैक करता है। कंपास सेंसर भी इसमें लगा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.