boAt Xtend Plus स्‍मार्टवॉच 1.78 इंच डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कॉलिंग की खूबियों के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह स्‍मार्टवॉच अपने डिजाइन से पहचानी जा सकती है, क्‍योंकि कंपनी ने इसे ऐपल वॉच जैसे डिजाइन का बनाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • BoAt Xtend Plus की शुरुआती कीमत 2,299 रुपये होगी
  • इसे 26 जून से एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा
  • नई स्‍मार्टवॉच कई स्ट्रैप वेरिएंट में लॉन्‍च की गई है

boAt Xtend Plus में बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: BoAt

जाने-माने ब्रैंड बोट (boAt) ने भारतीय मार्केट में एक नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- बोट एक्‍सटेंड प्‍लस (boAt Xtend Plus)। यह आकर्षक प्राइस रेंज में लाई गई है और कई सारे हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स व एक्टिविटी ट्रैकरों से लैस है। यह स्‍मार्टवॉच अपने डिजाइन से पहचानी जा सकती है, क्‍योंकि कंपनी ने इसे ऐपल वॉच जैसे डिजाइन का बनाया है। कई और खूबियां भी हैं, आइए सभी के बारे में जान लेते हैं। 
 

boAt Xtend Plus के दाम और उपलब्‍धता 

BoAt Xtend Plus की शुरुआती कीमत 2,299 रुपये होगी। इसे 26 जून से एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। नई स्‍मार्टवॉच कई स्ट्रैप वेरिएंट में लॉन्‍च की गई है। इनमें सिलिकॉन, मैटेलिक और लेदर स्‍ट्रैप्‍स शामिल हैं। 
 

boAt Xtend Plus के फीचर्स

जैसा कि हमने बताया boAt Xtend Plus का ड‍िजाइन ऐपल वॉच जैसा है। इसमें 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 368 x 448 पिक्‍सल का रेजॉलूशन है और 2.5D कर्व्ड ग्लास इस्‍तेमाल हुआ है। डिस्‍प्‍ले में ऑलवेज ऑन की सुविधा भी है। इसकी पीक ब्राटनैस 700 निट्स है। 

boAt Xtend Plus में बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी आप स्‍मार्टफोन की मदद के बिना भी कॉल कर सकते हैं और उन्‍हें रिसीव कर सकते हैं। स्‍मार्टवॉच बना रहे ब्रैंड्स का जोर आजकल इस बात पर भी है कि यूजर्स को हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स भरपूर मिल जाएं। 

boAt Xtend Plus इस काम में खरी उतरती है। इसमें ब्‍लड ऑक्‍सीजन मॉनिटरिंग की सुविधा से लेकर हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्‍लीप ट्रैकिंग समेत कई फीचर्स मिल जाते हैं। महिलाएं अपनी मेन्‍स्‍ट्रुअल साइकल को भी मॉनिटर कर सकती हैं। 100 तरह के स्‍पोर्ट्स मोड इस स्‍मार्टवॉच में दिए गए हैं। साथ में IP68 रेटिंग है। इसका मतलब है कि boAt Xtend Plus काफी हद तक पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बची रहती है। 

दावा है कि यह स्‍मार्टवॉच एक बार चार्ज होने पर 7 दिनों तक चलती है। ब्‍लूटूथ कॉलिंग इनेबल होने पर इसकी बैटरी लाइफ 2 दिनों की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1325 सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  5. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  6. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  7. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  9. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  10. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.