boAt Ultima Prime, Ultima Ember स्मार्टवॉच लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ जबरदस्त फीचर्स

boAt ने भारतीय बाजार में दो नई स्मार्टवॉच boAt Ultima Prime और Ultima Ember लॉन्च कर दी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 18:03 IST
ख़ास बातें
  • boAt Ultima Prime में 1.43 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Ultima Ember में 1.96 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है।
  • boAt Ultima Prime और Ultima Ember की कीमत 1,899 रुपये है।

boAt Ultima Prime में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में दो नई स्मार्टवॉच boAt Ultima Prime और Ultima Ember लॉन्च कर दी हैं। boAt Ultima Prime में 1.43 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और Ultima Ember में 1.96 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है। यहां हम आपको boAt Ultima Prime और boAt Ultima Ember के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Ultima Prime, Ultima Ember Price


boAt Ultima Prime और Ultima Ember की कीमत 1,899 रुपये है। यह स्मार्टवॉच boAt की वेबसाइट, चुनिंदा स्टोर्स के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर 24 फरवरी, 2025 से उपलब्ध हैं। boAt Ultima Prime ओनिक्स ब्लैक, सिल्वर मिस्ट, फॉरेस्ट ग्रीन, रॉयल बेरी, रोज गोल्ड और स्टील ब्लैक में उपलब्ध है। जबकि Ultima Ember बोल्ड ब्लैक, सिल्वर मिस्ट, रॉयल बेरी, रोज गोल्ड, मिस्ट ब्लू और स्टील ब्लैक में आती है।


boAt Ultima Prime, Ultima Ember Specifications


boAt Ultima Prime, Ultima Ember दोनों में फंक्शनल क्राउन डिजाइन दिया गया है। boAt Ultima Prime में 1.43 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल और 700 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं boAt Ultima Ember में 1.96 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 368×448 पिक्सल और 800 निट्स ब्राइटनेस है। ये स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। क्लाउड और कस्टम वॉच फेस के साथ आने वाली स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।

हेल्थ और वेलनेस ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेस, मैंस्ट्रुअल साइकल और गाइडेड ब्रीदिंग शामिल है। अन्य फीचर्स में इमरजेंसी एसओएस, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन  जैसे फीचर्स मिलते हैं। पर्सनलाइज गोल ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। ये वॉच IP68 रेटिंग से लैस हैं। कंपनी इन स्मार्टवॉच के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.