boAt ने लॉन्‍च किए नए TWS ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेंगे! जानें प्राइस

boAt Nirvana Zenith : दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इनसे 1 घंटे तक म्‍यूजिक सुना जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 मई 2024 12:17 IST
ख़ास बातें
  • बोट ने लॉन्‍च किए नए टीडब्‍ल्‍यूएस ईयरबड्स
  • boAt Nirvana Zenith के दाम 3999 रुपये
  • इन्‍हें डुअल टोन कलर डिजाइन में लाया गया है

इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है।

Photo Credit: boAt

boAt Nirvana Zenith earbuds : पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड ‘बोट' (boAt) ने भारत में नए TWS ईयरबड्स को लॉन्‍च किया है। इनका नाम है- boAt Nirvana Zenith, जो 50 घंटों तक टिकी रहने वाली बैटरी के साथ आते हैं। दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इनसे 1 घंटे तक म्‍यूजिक सुना जा सकता है। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है। आईपीएक्‍स5 रेटिंग इन्‍हें मिली है, जो ईयरबड्स को पानी से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बचा सकती है।     
 

boAt Nirvana Zenith Price 

boAt Nirvana Zenith TWS को डुअल टोन डिजाइन के साथ दो कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। इन्‍हें क्रीम और पिंक के कॉम्बिनेशन व ब्‍लैक के साथ सिल्‍वर कॉम्बिनेशन में लिया जा सकेगा। कीमत 3999 रुपये है। एमेजॉन और Flipkart दोनों पर ये उपलब्‍ध होंगे। पहली सेल 24 मई को होगी। 
 

boAt Nirvana Zenith Specifications

boAt Nirvana Zenith में 11एमएम के डीप बास ऑडियो ड्राइवर लगाए गए हैं। ये Hi-Fi ऑडियो और डॉल्‍बी ऑडियो की खूबियों से लैस हैं, जो यूजर्स के एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। Nirvana Zenith सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को। बाहर के शोर को कम करने के लिए इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा भी है। दावा है कि इस फीचर से 50 डेसिबल तक शोर कम किया जा सकता है। 

बेहतर कॉलिंग एक्‍सपीरियंस के लिए इनमें 6 माइक लगे हैं साथ में AI ENCx टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। एक बार चार्ज करने के बाद चार्जिंग केस के साथ boAt Nirvana Zenith ईयरबड्स 50 घंटों तक चल सकते हैं। सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर ये 1 घंटे तक ऑडियो सुना सकते हैं। जैसाकि हमने बताया इन्‍हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो ईयरबड्स को पानी के नुकसान से बचा सकती है। गूगल फास्‍ट पेयर, मल्‍टी-डिवाइस कनेक्‍शन और इन-ईयर डिटेक्‍शन जैसी खूबियां भी Nirvana Zenith में दी गई हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.