सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलने वाले boAt Nirvana X TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नए वायरलेस ईयरबड्स Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी इनमें दिया गया है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 14:07 IST
ख़ास बातें
  • वायरलेस ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है।
  • ये Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं।
  • ये ईयरबड्स एडेप्टिव इक्वेलाइजर (EQ) सपोर्ट के साथ आते हैं।

boAt Nirvana X TWS ईयरबड्स एडेप्टिव इक्वेलाइजर सपोर्ट के साथ आते हैं।

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt ने भारत में अपने नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स boAt Nirvana X TWS को पेश किया है। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। ये ईयरबड्स एडेप्टिव इक्वेलाइजर सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें LDAC मोड, बीस्ट मोड भी दिया गया है जो गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी भी प्रदान करता है। वायरलेस ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। ये Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी इनमें दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

boAt Nirvana X TWS price in India

boAt Nirvana X TWS को कंपनी ने अधिकारिक रूप से भारत में घोषित कर दिया है। ईयरबड्स 20 फरवरी को लॉन्च होंगे। इन्हें कई तरह के कलर चॉइस में खरीदा जा सकता है जिसमें Galactic Red, Cosmic Onyx, Mist Blue, और Smoky Amethyst का ऑप्शन मिल जाता है। ईयरबड्स को इंट्रो़डक्ट्री प्राइस टैग के साथ 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि लिस्ट प्राइस 8,990 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से पर्चेज किया जा सकता है। इसके अलावा खरीद के लिए ये ईयरबड्स Amazon India और Flipkart वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध होंगे। 
Advertisement
 

boAt Nirvana X TWS Specifications

boAt Nirvana X को कंपनी ने खास ऑडियो फीचर्स से नवाजा है। इनमें X-Ceptional Sound और X-Treme Clarity ऑडियो फीचर मिलता है। नए वायरलेस ईयरबड्स में Knowles Balanced Armature ड्राइवर दिए गए हैं। ये 10mm के ड्राइवर हैं। ये ईयरबड्स एडेप्टिव इक्वेलाइजर (EQ) सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें LDAC मोड, बीस्ट मोड भी दिया गया है जो गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी भी प्रदान करता है। वायरलेस ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। ये Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इन-ईयर डिटेक्शन फीचर भी इनमें दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि ये एक बार के चार्ज में 40 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। साथ ही इनमें क्विक चार्ज के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। इन-ईयर डिजाइन के साथ इनमें स्टेम बॉडी मिलती है। पानी के छीटों में खराब होने से बचाने के लिए कंपनी ने इनमें IPX5 रेटिंग दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.