boAt ने लॉन्‍च की गोल डिस्‍प्‍ले, नेविगेशन फीचर वाली नई स्‍मार्टवॉच, प्राइस पढ़कर चौंक जाएंगे!

boAt Lunar Discovery : इसमें बिल्‍ट-इन एचडी माइक्रोफोन और स्‍पीकर भी मिलता है। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 14:49 IST
ख़ास बातें
  • boAt Lunar Discovery स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च
  • 1099 रुपये में लॉन्‍च हुई नई वॉच
  • ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है यह वॉच

वॉच को पहनकर यूजर अपनी हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। SpO2 जांच सकते हैं।

boAt Lunar Discovery : बोट ने भारत में एक नई स्‍मार्टवॉच को पेश किया है। इसका नाम बोट लूनार डिस्‍कवरी (boAt Lunar Discovery) है, जो अपने प्राइस से लुभाती है। वजन में हल्‍की और कॉम्‍पैक्‍ट साइज वाली इस वॉच की खूबी मैपमाइइंडिया का नेव‍िगेशन सपोर्ट है। वॉच में 1.39 इंच का HD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 240×240 पिक्‍सल्‍स है। इसमें बिल्‍ट-इन एचडी माइक्रोफोन और स्‍पीकर भी मिलता है। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। वॉच को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। 
 

boAt Lunar Discovery Price 

boAt Lunar Discovery के प्राइस 1099 रुपये हैं। यह एक्टिव ब्‍लैक, ब्राउन, एक्टिव ब्‍लू, चेरी ब्‍लॉसम, मिंट ग्रीन और मेटल ब्‍लैक स्‍ट्रैप कलर्स में आती है। इसे फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, एमेजॉन के अलावा boAt-lifestyle.com से लिया जा सकेगा। 
 

boAt Lunar Discovery Specifications, features 

boAt Lunar Discovery लाइटवेट है। इसका डिजाइन कॉम्‍पैक्‍ट है। यह फंक्‍शनल क्राउन के साथ आती है। वॉच में 1.30 इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले है, जिसमें 240×240 पिक्‍सल रेजॉलूशन मिलता है। यह ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। यूजर्स को क्विक डायल पैड, कॉन्‍टैक्‍ट सेविंग, क्‍यूआर ट्रे जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 

यह वॉच मैपमाइइंडिया के नेविगेशन को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद मिलती है। इसमें 700 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 260mAh की बैटरी वॉच में है, जो सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चल जाती है और कॉलिंग करने पर 4 दिन का बैकअप दे सकती है। 

वॉच को पहनकर यूजर अपनी हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। SpO2 जांच सकते हैं। क्र‍िस्‍ट ऐप के साथ कनेक्‍ट करके कई और फीचर्स को इस्‍तेमाल किया जा सकता है। फोन से कनेक्‍ट होने के बाद यह कैमरा और म्‍यूजिक को कंट्रोल कर सकती है। वेदर, अलार्म जैसे नोटिफ‍िकेशन इसमें मिल जाते हैं। वॉच से SOS इमरजेंसी अलर्ट भेजा जा सकता है। इसमें लाइव स्‍पोर्ट्स अपडेट मिल जाते हैं। 1 साल की वॉरंटी के साथ आने वाली वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है और पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  2. Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं
  4. गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
  5. ट्रंप ने लगाया बैन, फिर भी ईरान हमले में अमेरिका की ओर से यूज हुआ सीक्रेट AI टूल!
  6. Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू
  7. 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
  8. OnePlus 15T लॉन्च होगा 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ, कैमरा सैम्पल में दिखा दम
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 80W चार्जिंग वाला पावर फोन, 50MP के 2 कैमरा!
  10. Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.