boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च

boAt ने भारत में Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले और Bluetooth कॉलिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 17:08 IST
ख़ास बातें
  • boAt Chrome Iris 8mm स्लिम मेटल डिजाइन के साथ लॉन्च
  • स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले और Bluetooth कॉलिंग सपोर्ट
  • शुरुआती कीमत 3499 रुपये रखी गई है

boAt Iris Metal Gold, Rose Pink, Velvet Wine, Silk Skin और Frosted Sky कलर ऑप्शन में आती है

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करते हुए नई boAt Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच स्लिम और मेटल डिजाइन के साथ पेश की गई है, जिसकी मोटाई 8mm बताई गई है। Chrome Iris में Always On Display फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स को जरूरी जानकारी जल्दी देखने में मदद मिलती है। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है। कंपनी का कहना है कि Chrome Iris स्मार्टवॉच SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और गाइडेड ब्रीदिंग मोड्स से लैस है औरकई स्पोर्ट्स व एक्टिविटी मोड्स लेकर आती है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो boAt Chrome Iris की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टवॉच Metal Gold, Rose Pink, Velvet Wine, Silk Skin और Frosted Sky जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। बिक्री के लिए यह स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart, boAt की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदी जा सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो boAt Chrome Iris में 1.32 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल है। कंपनी के मुताबिक, यह डिस्प्ले 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर कंडीशन में विजिबिलिटी बेहतर होने की उम्मीद है। इसमें Always On Display फीचर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। हेल्थ और वेलनेस फीचर्स की बात करें तो boAt Chrome Iris में Female Wellness Tracking, कंटिन्युअस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और गाइडेड ब्रीदिंग मोड्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, इसमें कई स्पोर्ट्स और एक्टिविटी मोड्स भी मिलते हैं, जिन्हें डेली फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

boAt Chrome Iris को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स इसमें क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेज के जरिए वॉच को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.