सिंगल चार्ज में 10 घंटे चलने वाले Beats Powerbeats Pro 2 फिटनेस ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

Powerbeats Pro 2 को IPX4 रेट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 14:07 IST
ख़ास बातें
  • ये हार्ट रेट मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करते हैं।
  • कंपनी ने इन्हें IPX4 रेट किया है।
  • ये 5 मिनट के चार्ज में 90 मिनट चल सकते हैं।

Powerbeats Pro 2 में ईयरहुक डिजाइन दिया गया है।

Photo Credit: beatsbydre

Beats ने अपने नए ऑडियो फिटनेस वियरेबल Powerbeats Pro 2 को लॉन्च किया है। Powerbeats Pro 2 में कंपनी की ओर से बेहतरीन साउंड क्वालिटी देने का दावा किया गया है। इसके साथ ही ये हार्ट रेट मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करते हैं जिससे वर्कआउट के दौरान परफॉर्मेंस को भी ट्रैक किया जा सकता है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। कंपनी ने इन्हें IPX4 रेट किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Beats Powerbeats Pro 2 price

Powerbeats Pro 2 की भारत में कीमत 29,900 रुपये है। इन्हें Jet Black, Quick Sand, Hyper Purple, और Electric Orange रंगों में खरीदा जा सकता है। वियरेबल की सेल 13 फरवरी से शुरू होगी। इन्हें Beatsbydre वेबसाइट Apple की अधिकारिक वेबसाइट से भी ऑर्डर किया जा सकता है। 
Advertisement
 

Beats Powerbeats Pro 2 Specifications

Beats Powerbeats Pro 2 को कंपनी ने खासतौर पर एथलीट और फिटनेस प्रेमियों के लिए डिजाइन किया है। ये हार्ट रेट मॉनिटरिंग  फीचर के साथ आते हैं जिससे वर्कआउट के दौरान परफॉर्मेंस को भी ट्रैक किया जा सकता है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी है। 

Powerbeats Pro 2 में ईयरहुक डिजाइन दिया गया है। इनमें निकेल-टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इन्हें पसीने और पानी के छींटों में खराब होने से बचाने के लिए IPX4 रेट किया है। हैवी ट्रेनिंग सेशन में भी ये उपयुक्त साबित हो सकते हैं। 
Advertisement

ऑडियो परफॉर्मेंस की बात करें तो इनमें पर्सनलाइज्ड स्पेशिअल ऑडियो दिया गया है। इनमें डाइनेमिक हेड ट्रैकिंग, एडेप्टिव EQ और अपग्रेडेड एकॉस्टिक आर्किटेक्चर मिलता है जिससे ये रिच म्यूजिक एक्सपीरियंस दे सकते हैं। इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की साउंड को भी सुना जा सकता है।

वियरेबल में LED ऑप्टिल सेंसर लगे हैं। ये हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए रियल टाइम डेटा को ट्रैक कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। Beats ऐप की मदद से इन्हें एंड्रॉयड फोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं जबकि चार्जिंग केस के साथ 45 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। ये 5 मिनट के चार्ज में 90 मिनट चल सकते हैं।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.