Apple Watch X में होंगे OLED डिस्प्ले, मेग्नेटिक बैंड, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे धांसू फीचर्स! रेंडर लीक

Apple Watch X कंपनी की नई स्मार्टवॉच कही जा रही है जो सीरीज में लेटेस्ट एडिशन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में नया डिजाइन, एडवांस्ड हेल्थ फीचर बताए गए हैं।
  • Watch X में कंपनी पतला साइज पेश कर सकती है।
  • Apple Watch X में मेग्नेटिक बैंड सिस्टम देखने को मिल सकता है।

Apple Watch X में मेग्नेटिक बैंड सिस्टम देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/@concept_central

Apple Watch सीरीज में नई स्मार्टवॉच को लेकर कंपनी अबकी बार एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है। एपल वॉच सीरीज का अगला मॉडल नए नाम के साथ पेश किया जा सकता है जिसे Apple Watch X कहा जा रहा है। Apple Watch X के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। स्मार्टवॉच में नया डिजाइन, एडवांस्ड हेल्थ फीचर और नए तरह की बैंड अटेचमेंट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Apple Watch X कंपनी की नई स्मार्टवॉच कही जा रही है जो सीरीज में लेटेस्ट एडिशन होगा। Apple Watch को कंपनी ने 2014 में लॉन्च किया था। उसके बाद से नम्बर सीरीज में ही नए मॉडल पेश होते रहे हैं। लेकिन अबकी बार कहा जा रहा है कि सीरीज में अगला मॉडल Apple Watch X के नाम से पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @concept_central की ओर से Apple Track के साथ मिलकर इसके रेंडर शेयर किए गए हैं। Watch X में कंपनी पतला साइज पेश कर सकती है जो कि वर्तमान मॉडल्स की तुलना में 10-15% पतला होगा। Apple Watch Ultra की तरह इसमें एक्स्ट्रा एक्शन बटन मिलने की बात भी कही गई है। 

Advertisement
यहां पर जो सबसे खास बात डिजाइन में बताई गई है, वो है वॉच में मेग्नेटिक बैंड सिस्टम का होना। Apple Watch X में मेग्नेटिक बैंड सिस्टम देखने को मिल सकता है। यानी जो पुराने बैंड्स हैं उनके साथ वॉच की कम्पैटिबिलटी यहां खत्म हो सकती है। लेकिन यहां पर फायदा यह होगा कि वर्तमान में बैंड वॉच के अंदर काफी जगह घेरे रखते हैं। मेग्नेटिक बैंड आने से वॉच का बल्क खत्म होगा और यह देखने में भी एकदम स्लीक लगेगी। भीतर ज्यादा स्पेस का मिलना मतलब फीचर्स के लिए ज्यादा जगह होना भी है। 

Watch X में OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह पहले से ज्यादा चमकदार और पावर एफिशिएंट होगा। इस बार के मॉडल में कंपनी ब्लड प्रेशर का हेल्थ फीचर भी दे सकती है। साथ ही स्लीप एप्निया मॉनिटरिंग भी इसमें मिल सकती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एपल अबकी बार स्मार्टवॉच में बड़े बदलाव करने जा रही है। जो मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट कर सकते हैं और अन्य प्रतिद्वंदियों के लिए मुकाबले को कड़ा बना सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.