डूबते को तिनके का सहारा! Apple Watch ने दी महिला को नई जिंदगी, जानें पूरा मामला

महिला ने ऐपल वॉच के SOS फंक्शन का इस्‍तेमाल किया। यह एक तरह का इमरजेंसी अलर्ट होता है, जो सीधे बचाव टीम को सूचना देता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में नदी में नहाते हुए एक महिला फंस गई
  • उन्‍होंने ऐपल वॉच का SOS फंक्‍शन इस्‍तेमाल करके मदद मांगी
  • बचाव टीम महिला तक पहुंची और उनकी जान बचाई

बताया जाता है कि महिला की हालत खराब हो गई थी। काफी देर तक पानी में फंसने से वह अपनी चेतना खोने लगी थीं।

गैजेट हमारी जिंदगी में भीतर तक दाखिल हो चुके हैं। अक्‍सर बात इनसे होने वाले नुकसान की होती है, लेकिन कई मौकों पर यह बड़े काम के साबित होते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण ऐपल वॉच के लिए देखने को मिला है। रिपोर्टों के अनुसार, एक महिला ने बर्फीली नदी में फंसने के बाद ऐपल वॉच का SOS फीचर इस्‍तेमाल किया, जिसके बाद उन्‍हें रेस्‍क्‍यू कर लिया। ऐपल वॉच से मिली मदद ने महिला की जिंदगी बचाने में मदद की।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 15 जून की है। अमेरिका के ओरेगॉन में द डेल्स के पास कोलंबिया नदी में एक महिला नदी के बर्फीले ठंडे पानी में तैरने गई थी। स्‍वीमिंग के दौरान उनका पैर नदी में चट्टानों के बीच फंस गया। महिला के लिए हालात काफी खतरनाक हो गए थे, क्‍योंकि वह पानी से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। वह खुद को बचा नहीं पा रही थीं और वहां ठंडे पानी में फंस गईं।

गनीमत रही कि उन्‍होंने ऐपल वॉच पहनी हुई थी। महिला ने तुरंत ऐपल वॉच के SOS फंक्शन का इस्‍तेमाल किया। यह एक तरह का इमरजेंसी अलर्ट होता है, जो सीधे बचाव टीम को सूचना देता है। डेल्‍स की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जाता है कि महिला की हालत खराब हो गई थी। काफी देर तक पानी में फंसने से वह अपनी चेतना खोने लगी थीं। घटना के वक्‍त बारिश होने से नदी में पानी का तापमान भी 13 डिग्री तक नीचे चला गया था। ठंड की वजह से महिला की जान पर बन आई थी।  

हालांकि समय रहते पुलिस उनके पास तक पहुंच गई और महिला की जान बचाई जा सकी। ऐसे वाकए पहले भी सामने आए हैं, जिनमें ऐपल वॉच या दूसरे गैजेट्स ने लोगों की जान बचाई। स्‍मार्टवॉच में SOS फीचर काफी कारगर रहा है। हालांकि यह ई-स‍िम सपोर्ट करने वाली वॉच में बेहतर काम करता है। बिना सिम सपोर्ट वाली वॉच में इस सर्विस के इस्‍तेमाल के लिए स्‍मार्टफोन को नजदीक में रखना पड़ता है। 
Advertisement

रिपोर्टों की मानें, तो ऐपल वॉच के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को भी पेश किए जाने की योजना है। इसके साथ ही इमरजेंसी टेक्स्टिंग और SOS रिस्पॉन्स का भी सपोर्ट देने की तैयारी है। कहा जाता है कि ऐपल की स्‍मार्ट वियरेबल में जल्‍द यह फीचर मिलने लगेगा। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स, आपात स्थिति में कनेक्‍ट हो सकेंगे। अपने लिए मदद मांग सकेंगे और मुश्किल परिस्थिति में बाहर आ सकेंगे। यानी ऐपल वॉच आने वाले दिनों में अपने यूजर्स को हर परेशानी से बचाने के लिए तैयार रहेगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.