Apple Watch Series 3 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Apple Watch Series 4 के लॉन्च होते ही कंपनी ने भारत में Apple Watch Series 3 की कीमत में कटौती कर दी है।

Apple Watch Series 3 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की अपग्रेड सीरीज लॉन्च
  • Apple Watch Series 3 के सभी वेरिएंट की कीमत में कटौती
  • 28,900 रुपये है ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की शुरुआती कीमत
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में मौजूद ऐप्पल पार्क कैंपस में इवेंट के दौरान कंपनी ने Apple Watch Series 4 को लॉन्च किया। नई वॉच सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने भारत में Apple Watch Series 3 की कीमत में कटौती कर दी है। कीमत में कटौती के बाद अब ऐप्पल वॉच सीरीज 3 के जीपीएस मॉडल की शुरुआती कीमत 28,900 रुपये है। वहीं इसके सेल्युलर एडिशन की शुरुआती कीमत 39,080 रुपये है। पिछले साल Apple Watch Series 3 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान इसकी शुरुआती कीमत 29,900 रुपये थी। लेकिन कस्टम ड्यूटी बढ़ने के वजह से इसकी कीमत 32,380 रुपये हो गई थी। Apple Watch Series 3 की तुलना में ऐप्पल वॉच सीरीज 4 स्मार्टवॉच नए डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और पतले बेजल के साथ आएगी। Apple Watch Series 4 में आपको 30 प्रतिशत तक बड़ा डिस्प्ले मिलेगी। नई ऐप्पल वॉच का बैक पैनल ब्लैक सिरेमिक और सेफायर क्रिस्टल से बना है। इसमें आपको ECG फीचर और ऑप्टिकल हार्ट सेंसर मिलेगा।

Apple Watch Series 3 जीपीएस का 38mm वेरिएंट अब 28,900 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले यह वेरिएंट 32,380 रुपये में बेचा जा रहा था। वॉच सीरीज 3 जीपीएस का 42mm वेरिएंट की कीमत 34,410 रुपये थी, लेकिन अब यह 31,900 रुपये में मिल जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने ऐप्पल वॉच सीरीज 3 के सेल्युलर एडिशन की कीमत में भी कटौती कर दी गई है। सेल्युलर एडिशन का 38mm वेरिएंट की कीमत 39,080 रुपये थी लेकिन अब यह 37,900 रुपये में मिल रहा है। 42mm वेरिएंट 40,900 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि इस वेरिएंट की पहले कीमत 41,120 रुपये थी। Apple Watch Series 3 का जीपीएस और सेल्युलर एडिशन सिल्वर और स्पेस ग्रे एल्युमिनियम केस विकल्प में मिलेगा।

Apple Watch Nike+ सीरीज 3 की कीमत में भी कटौती की गई है। ऐप्पल वॉच नाइक+ सीरीज 3 जीपीएस का 38mm वेरिएंट 28,900 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले यह 32,470 रुपये में मिल रहा था। 42mm वेरिएंट की कीमत पहले 34,500 रुपये थी, लेकिन अब ग्राहक यह वेरिएंट 31,900 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए अब बात करते हैं Apple Watch Nike+ Series 3 के सेल्युलर एडिशन की। 38mm वेरिएंट की कीमत 39,130 रुपये थी लेकिन अब यह 37,900 रुपये में बेचा जा रहा है। 42mm वेरिएंट की कीमत पहले 41,180 रुपये थी, लेकिन अब आप इस वेरिएंट को 40,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »