Apple Watch के SOS फीचर ने एक स्टूडेंट की ऐसे बचाई जान

बात बीते 29 दिंसबर की बताई जा रही है, जब नासत्का को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था। उसने तुरंत मदद के लिए Apple Watch का सहारा लिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • नासत्का को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था
  • नासत्का ने अपनी Apple Watch के SOS फीचर की मदद ली
  • इस गैस से अमेरिका में साल में करीब 400 लोगों की मौत हो जाती है
पिछले कुछ वर्षों में Apple Watch के कुछ फीचर्स के चलते कई लोगों की जिंदगी बचने की खबरें रिपोर्ट हुई हैं। ऐसी ही एक घटना हाल ही में अमेरिका में घटित हुई, जहां एक छात्रा ने उसकी जिंदगी बचाने के पीछे Apple Watch का SOS फीचर बताया। डेलावेयर में रहने वाली नैटली नासत्का (Natalie Nasatka) नाम की एक महिला एक जहरीली गैस का शिकार होने से बच गईं, क्योंकि उसकी Apple Watch ने समय रहते SOS कॉल कर डाली। आइए पूरा मामला समझते हैं।

बात बीते 29 दिंसबर की बताई जा रही है, जब नासत्का को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था। उसने तुरंत मदद के लिए Apple Watch का सहारा लिया। नासत्का ने अपनी वॉच के SOS फीचर की मदद ली। बाद में पता चला कि उसकी यह हालत कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण हुई थी। 

नासत्का ने समाचार टेलीविजन CBS को बताया कि वह अपने अपार्टमेंट में थी, जब उसे बेहद थकान होने लगी और उसे सब धुंधला दिखाई देने लगा। इससे पहले वह बेहोश होती, नैटली ने अपनी Apple Watch से SOS बटन दबा दिया, जिससे एक आपातकालीन कॉल 911 (अमेरिकी आपातकालीन नंबर) से कनेक्ट हो गई।

नैटली ने चैनल को बताया, (अनुवादित) "जब मैंने अग्निशामकों को 'अग्निशमन विभाग' चिल्लाते हुए सुना और उन्होंने मुझे बिस्तर से बाहर निकाला, तो मैं रोने लगी और कहने लगी, 'मैं जीना चाहती हूं। ''मैं जीना चाहती हूं।''
Advertisement

कार्बन मोनोऑक्साइड एक ऐसी गैस होती है, जिसका न रंग होता है और न ही कोई बदबू या टेस्ट। रिपोर्ट बताती है कि इस गैस से अमेरिका में साल में करीब 400 लोगों की मौत हो जाती है और करीब 50,000 लोग अस्पताल के इमरजेंसी रूम में पहुंच जाते हैं।
Advertisement

नासत्का का कहना है कि वह भाग्यशाली थी कि मदद जल्दी पहुंच गई और ऑक्सीजन के साथ एम्बुलेंस में उसे जिंदा रखा जा सका।

उसने कहा, "कार्बन मोनोऑक्साइड की पुष्टि की गई क्योंकि अग्निशमन विभाग के मॉनिटर ने अपार्टमेंट में 80 पार्ट्स प्रति मिलियन की रीडिंग का पता लगाया, जो बहुत अधिक है।"
Advertisement

नैटली का मानना ​​है कि गैस का रिसाव खराब हीटर से हुआ है, जो सर्दियों में कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के प्रमुख कारणों में से एक होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.