ऐप्पल वॉच की कीमत में कटौती, नए बैंड हुए लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 10:46 IST
सोमवार को सैन फ्रांसिस्को के कूपरटिनो में हुए ऐप्पल इवेंट में कंपनी ने ऐप्पल वॉच की कीमत में कटौती का ऐलान किया।
कंपनी की वॉच की शुरुआत अब करीब 20,500 रुपये (299 डॉलर) से होती है, पहले इस वॉच की कीमत करीब 23,200 रुपये (349 डॉलर) थी। इसके अलावा इस इवेंट में ऐप्पल ने ऐप्पल वॉच के लिए नए बैंड भी लॉन्च किये।

उम्मीद के मुताबिक, ऐप्पल इस साल कोई नई ऐप्पल वॉच लॉन्च करेगी। नई ऐप्पल वॉच के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने हालांकि अपनी ऐप्पल वॉच के लिए नए बैंड जरूर पेश किये।

ऐप्पल वॉच यूजर के लिए कंपनी ने कई सारे ऐप्पल वॉच स्पोर्ट्स बैंड और लेदर बैंड्स लॉन्च किये। ये बैंड ढेरों रंगों में उपबल्ध होंगे।
Advertisement

इसके साथ ही ऐप्पल ने नया वूवन नायलॉन बैंड भी लॉन्च किा, यह बैंड चार लेयर में बना हुआ है। इसकी कीमत 49 डॉलर रखी गई है। ऐप्पल ने एक स्पेस-ब्लैक मिलानीज लूप भी पेश किया, जिसकी कीमत है 199 डॉलर। यह सिल्वर मिलानीज लूप से 50 डॉलर ज्यादा महंगा है।

इवेंट में ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि ऐप्पल वॉच यूजर के बीच बैंड बदलना एक ट्रेंड बन गया है। उन्होंने दावा किया कि ऐप्पल स्मार्टवॉच दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली वॉच है।
Advertisement

याद दिला दें कि ऐप्पल वॉच को 24 अप्रैल 2015 को दुनिया भर के कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किया गया था। पिछले साल नवंबर में ऐप्पल वॉच भारत में लॉन्च की गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Watch, Apple Watch Bands, Smartwatches, Wearables

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.