Apple Vision Pro का पासवर्ड खुद से नहीं कर पाएंगे रीसेट! करना होगा ये काम

Apple Vision Pro का पासवर्ड भूल जाने या खो जाने की स्थिति में यूजर इसे खुद से रीसेट नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 09:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि इसके साथ 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स मिलेंगे।
  • कंपनी इसकी सिक्योरिटी को लेकर काफी सावधानी से चल रही है।
  • इसकी बिक्री अमेरिका में एपल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध है

Apple Vision Pro पासवर्ड अगर आप भूल गए हैं तो इसे आसानी से रीसेट नहीं कर पाएंगे! जी हां, अगर आपके एपल विजन प्रो डिवाइस का पासवर्ड आपसे खो गया है, या फिर आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो इसे खुद से रीसेट करना संभव नहीं है। इसके लिए आपको थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। यह मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध है जिसकी सेल शुक्रवार (2 फरवरी) से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने बताया है कि इसके साथ 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स मिलेंगे। लेकिन अगर आप इसका पासवर्ड भूल गए तो आपको परेशानी हो सकती है। 

Apple Vision Pro का पासवर्ड भूल जाने या खो जाने की स्थिति में यूजर इसे खुद से रीसेट नहीं कर पाएगा। इसके लिए यूजर को एपल स्टोर पर जाना होगा। वर्तमान में कंपनी ने इसमें ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिया है जिससे इसका पासवर्ड खुद से रीसेट किया जा सके। अगर ऐसी स्थिति आती है तो डिवाइस को एपल स्टोर पर भेजना ही पड़ेगा। या तो यूजर खुद डिवाइस को लेकर एपल स्टोर पर विजिट करे, या खुद न जाने की स्थिति में डिवाइस को एपल को स्टोर पर भेजे। एपल का ये मिक्स्ड रिएलिटी डिवाइस एक नया अनुभव है, इसलिए कंपनी इसकी सिक्योरिटी को लेकर काफी सावधानी से चल रही है। 

इतना ही नहीं, Apple Vision Pro के बारे में कहा जा रहा है कि यह बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है। यानी कि पासवर्ड के साथ-साथ इसकी फिजिकल सेफ्टी का भी काफी ध्यान रखना होगा। गैरसावधानीपूर्वक इस्तेमाल के लिहाज से इसे काफी नाजुक बताया गया (via) है। iFixit टेस्ट में इसका डिजाइन काफी पेचीदा पाया गया है और यह रिपेयर करना बहुत मुश्किल है। इसके लैमिनेटिड फ्रंट ग्लास के बारे में कहा गया है कि इस पर आसानी से स्क्रैच पड़ जाते हैं। और अगर इसे रिपेयर करवाना हो तो 799 डॉलर (लगभग 66,000 रुपये) का खर्च आता है। 

Apple Vision Pro Price
Apple Vision Pro मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर (लगभग 2,90,000 रुपये) से शुरू है। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर (लगभग 3,07,000 रुपये) और 1 TB का प्राइस 3,899 डॉलर (लगभग 3,23,000 रुपये) है। इसकी बिक्री अमेरिका में एपल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होता है। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.