हर मुश्किल से बचाएगी Apple स्‍मार्टवॉच! सैटेलाइट से जुड़कर यूजर्स भेज सकेंगे इमरजेंसी मैसेज

सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को पहले iPhone 13 सीरीज में पेश किए जाने की अफवाह थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 18:06 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल वॉच के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को पेश किए जाने की योजना है
  • साथ ही इमरजेंसी टेक्स्टिंग और SOS रिस्पॉन्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा
  • ऐपल की स्‍मार्ट वियरेबल में जल्‍द यह फीचर मिलने लगेगा

इस फीचर के तहत यूजर्स को इमरजेंसी मैसेज वाया कॉन्‍टैक्‍टस की सुविधा मिलेगी।

ऐपल (Apple) स्‍मार्टवॉच को जाना जाता है उसके फीचर्स के लिए। हर ऐपल वॉच कुछ न कुछ नया समेटे हुए होती है। यह टेक दिग्‍गज अब अपनी स्मार्टवॉच के लिए नए फीचर्स रोल आउट करने की योजना बना रही है। रिपोर्टों के मुताबिक ऐपल वॉच के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को पेश किए जाने की योजना है। साथ ही इमरजेंसी टेक्स्टिंग और SOS रिस्पॉन्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा। कहा जाता है कि ऐपल की स्‍मार्ट वियरेबल में जल्‍द यह फीचर मिलने लगेगा। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स, आपात स्थिति में कनेक्‍ट हो सकेंगे। अपने लिए मदद मांग सकेंगे और मुश्किल परिस्थिति में बाहर आ सकेंगे। यानी ऐपल वॉच आने वाले दिनों में अपने यूजर्स को हर परेशानी से बचाने के लिए तैयार रहेगी। 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को पहले iPhone 13 सीरीज में पेश किए जाने की अफवाह थी। अब कहा जा रहा है कि इसे iPhone 14 सीरीज में पेश किया जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि यूजर कैरियर नेटवर्क पर निर्भर रहे बिना सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से शॉर्ट मैसेज भेज सकेगा। 
Advertisement

बताया जाता है कि ऐपल अपने यूजर्स को यह फीचर्स इसलिए देना चाहता है, ताकि वह इमरजेंसी में कनेक्‍ट रह सकें। इस फीचर के तहत यूजर्स को इमरजेंसी मैसेज वाया कॉन्‍टैक्‍टस “Emergency Message via Contacts” की सुविधा मिलेगी। इससे यूजर्स को उन एरिया में शॉर्ट टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजने की फैसिलिटी मिलेगी, जहां सेलुलर सिग्‍नल यानी मोबाइल नेटवर्क नहीं आते। बताया जाता है कि यह नया सिस्‍टम, मैसेज ऐप (Messages app) में ग्रे बबल्‍स में दिखाई दिया। 

फीचर के तहत, यूजर किसी क्राइसिस के बारे में भी रिपोर्ट कर सकेंगे। इससे किसी शख्‍स के बारे में विशेषतौर पर जानकारी जुटाई जा सकेगी कि वह पानी में गिर रहा है या जहाज के साथ डूब रहा है आदि। यूजर्स से यह पूछा जा सकेगा कि उन्‍हें बचाव में मदद चाहिए। बहरहाल इस फीचर के बारे में अभी तक ऐपल की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। आने वाले दिनों में इस पर और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। हालांकि जिस तरह का नेचर ऐपल का है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी आने वा‍ले दिनों में यूजर्स को बड़ा सरप्राइज दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  4. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  5. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  6. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  7. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  8. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  9. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  10. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.