Apple Watch Series 5 लॉन्च, ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले से है लैस

Apple Watch Series 5: ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 को लॉन्च कर दिया गया है। जानें Apple Watch Series 5 Price in India के बारे में।

Apple Watch Series 5 लॉन्च, ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले से है लैस

Apple Watch Series 5: ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 लॉन्च, ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 5 Price in India का हुआ खुलासा
  • भारत में ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 की सेल 27 सितंबर से
  • ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 को टाइटेनियम केस विकल्प के साथ उतारा गया
विज्ञापन
Apple Watch Series 5: ऐप्पल ने मंगलवार को क्यूपर्टिनो में आयोजित इवेंट के दौरान ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा Apple ने iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और 10.2 इंच वाले iPad (2019) का भी लॉन्च किया है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 की सबसे बड़ी खासियत ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले है। इसके अलावा ऐप्पल पहली बार टाइटेनियम केस विकल्प भी प्रदान कर रही है। Apple Watch Series 5 में इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग फीचर भी दिया है। इस फीचर की मदद से यूज़र विदेश में भी इमरजेंसी कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 की भारत में कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है।
 

Apple Watch Series 5 price in India

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 (जीपीएस) की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये है तो वहीं, दूसरी ओर इसके जीपीएस + सेल्युलर वेरिएंट की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये तय की गई है। इसकी बिक्री 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा Apple ने कहा कि Watch Series 3 (जीपीएस) वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है और अब इसकी शुरुआती कीमत 20,900 रुपये तो वहीं, इसके जीपीएस + सेल्युलर वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें- iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की भारत में यह होगी कीमत

यह भी पढ़ें-  iPhone 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट के दाम

 

Apple Watch Series 5 specifications

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 के केस के दो साइज़ हैं, एक 44 एमएम और दूसरा 40 एमएम। दोनों की चौड़ाई 10.7 मिलीमीटर है। इसमें ऐप्पल का नया 64 बिट डुअल-कोर एस5 प्रोसेसर है, कहा गयया है कि यह एस3 प्रोसेसर की तुलना में 2 गुना तक तेज है। स्मार्टवॉच में 32 जीबी स्टोरेज है।

ऐप्पल ने LTPO OLED तकनीक के साथ ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है। 44 एमएम डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल है, जबकि 40 मिलीमीटर वाले स्मार्टवॉच का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 324x394 पिक्सल है। दोनों ही स्मार्टवॉच Apple Watch Series 3 की तुलना में 30 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले प्रदान करती हैं।

Apple Watch Series 5 में इलेक्ट्रिकल हार्ट रेट सेंसर, सेकेंड जेनरेशन ऑप्टिकल सेंसर, बिल्ट-इन कंपास, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फॉल डिटेक्शन, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग और Emergency SOS डिवाइस का हिस्सा हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, और जीपीएस/ ग्लोनॉस/ QZSS शामिल है।

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 की तुलना में नई स्मार्टवॉच का स्पीकर 50 प्रतिशत तेज  है। अब अगर बैटरी की बात करें तो ऐप्पल वॉच सीरीज़ 5 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। बता दें कि नई Apple Watch Series 5 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम से बनी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »