Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Apple ने आज Awe Dropping इवेंट में Apple Watch Series 11 के साथ Apple Watch Ultra 3 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 23:02 IST

Apple Watch Series 11 और Watch Ultra 3 में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Apple

Apple ने आज Awe Dropping इवेंट में Apple Watch Series 11 के साथ Apple Watch Ultra 3 को लॉन्च कर दिया है। Apple Watch Series 11 पहले से ज्यादा मजबूत स्क्रीन प्रोटेक्शन और ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। यह वॉच 5जी का सपोर्ट करती है। स बार नेटवर्क पर भी काम किया गया है। यहां हम आपको Apple Watch Series 11 और Apple Watch Ultra 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैंहैं।    

Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 Price


Apple Watch Series 11 के एल्युमीनियम फिनिश GPS या GPS + सेल्युलर वर्जन की कीमत 46,900 रुपये है। वहीं टाइटेनियम फिनिश GPS + सेल्युलर वर्जन की कीमत 79,900 रुपये है। वहीं Apple Watch Ultra 3 की कीमत 89,900 रुपये है। ये दोनों वॉच आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गई है और इनकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। 

Apple Watch Series 11 Features, Specifications

Apple Watch Series 11 में एल्युमीनियम या टाइटेनियम केस के साथ 46mm या 42mm की ऑल्वेज ऑन रेटीना LTPO3 वाइड एंगल OLED डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है, जिसकी 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ईसीजी, हाई एंड लो हार्ट रेट नोटिफिकेशंस, इररेगुलर रिदम नोटिफिकेशन, लो कार्डियो फिटनेस नोटिफिकेशन और ब्लड ऑक्सीजन शामिल है। यह वॉच स्लीप ट्रैकिंग और स्लीप स्कोर प्रदान करती है। Vitals ऐप में हार्ट रेट, रेसिरेटरी रेट, कलाई का तापमान, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप की अवधि की जानकारी मिलती है। यह वॉच टेंप्रेचर सेंसिंग और पूर्वव्यापी ओव्यूलेशन अनुमानों के साथ साइकल ट्रैकिंग प्रदान करती है। इसमें इमरजेंसी एसओएस, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग, फॉल डिटेक्शन और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Watch Series 11 में S10 चिप दिया गया है। यह वॉच 50 मीटर गहरे पानी में रह सकती है। इसमें वाटर टेंप्रेचर सेंसर दिया गया है। इसका उपयोग स्वीमिंग और स्नोर्कल के लिए किया जा सकता है। यह वॉच जीपीएस, सेल्युलर ऑप्शन और 5जी सपोर्ट के साथ आती है। इस वॉच में कलाई फ्लिक जेस्चर, डबल टैप जेस्चर, हेल्थ डेटा एक्सेस के साथ डिवाइस पर Siri और iPhone के लिए सटीक फाइंडिंग शामिल हैं। फुल चार्ज में इस वॉच की बैटरी 24 घंटे तक चल सकती है। वहीं लो पावर मोड में 38 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के साथ यह 30 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Advertisement

Apple Watch Ultra 3 Features, Specifications

Apple Watch Ultra 3 में टाइटेनियम केस के साथ 49mm ऑल्वेज ऑन रेटीना LTPO3 वाइड एंगल OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ईसीजी, हाई एंड लो हार्ट रेट नोटिफिकेशंस, इररेगुलर रिदम नोटिफिकेशन, लो कार्डियो फिटनेस नोटिफिकेशन और ब्लड ऑक्सीजन शामिल है। यह वॉच स्लीप ट्रैकिंग और स्लीप स्कोर प्रदान करती है। Vitals ऐप में हार्ट रेट, रेसिरेटरी रेट, कलाई का तापमान, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप की अवधि की जानकारी मिलती है। यह वॉच टेंप्रेचर सेंसिंग और पूर्वव्यापी ओव्यूलेशन अनुमानों के साथ साइकल ट्रैकिंग प्रदान करती है। इसमें इरजेंसी एसओएस, इंटरनेशनल कॉलिंग, फॉल डिटेक्शन और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Watch Ultra 3 में S10 चिप दिया गया है। यह वॉच 100 मीटर गहरे पानी में रह सकती है। इसमें वाटर टेंप्रेचर सेंसर दिया गया है। इसका उपयोग स्वीमिंग, स्नोर्कल, स्कूबा डाइविंग और हाई स्पीड वाटर स्पोर्ट्स के लिए किया जा सकता है। यह वॉच ड्यूल जीपीएस सेल्युलर ऑप्शन और 5जी सपोर्ट के साथ आती है। इस वॉच में कलाई फ्लिक जेस्चर, डबल टैप जेस्चर, हेल्थ डेटा एक्सेस के साथ डिवाइस पर Siri और iPhone के लिए सटीक फाइंडिंग शामिल हैं। फुल चार्ज में इस वॉच की बैटरी 42 घंटे तक चल सकती है। वहीं लो पावर मोड में 72 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के साथ यह 45 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.