ऐप्पल ने लॉन्च किया वायरलेस एयरपॉड

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 सितंबर 2016 10:52 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल ईयरपॉड पूरी तरह से वायरलेस हैं
  • ये एक चार्जिंग केस के साथ आता है जिससे 24 घंटे तक चार्जिंग कर सकते हैं
  • एयरपॉड को भारत में 15,400 रुपये में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लॉन्च के साथ ऐप्पल ने ऐप्पल एयरपॉड, एक वायरलेस इन-ईयर हेडफोन (खासतौर पर नए आईफोन वेरिएंट के लिए बने) भी लॉन्च किए। एयरपॉड की कीमत 159 डॉलर (भारत में करीब 15,400 रुपये) रखी गई है। ये एयरपॉड भारत में अक्टूबर के अंत तक मिलना शुरू हो जाएंगे।

एयरपॉड में ऐप्पल का नया वायरलेस चिप दिया गया है। यह कंपनी का पहला वायरलेस चिप भी है जिससे आईफोन के साथ फाटफट पेयरिंग और कनेक्टिविटी की जा सकती है। ये ईयरफोन पूरी तरह से वायरलेस हैं। एक अलग ईयर बड के साथ आते हैं जो फिज़िकली एक दूसरे से कनेक्ट नहीं होते हैं। इस हेडफोन के हर ईयर बड में एक डुअल ऑप्टिकल सेंसर और एक्सेलेरोमीटर दिया गया है जो डब्ल्यू1 चिप के साथ काम करता है। यह चिप आपके कान में हेडफोन लगे होने पर डिटेक्ट कर सिर्फ तभी म्यूज़िक प्ले करता है जब आप चाहें। डबल टैप करने पर एयरपॉड में सिरी इनेबल हो जाता है। माइक्रोफोन को आवाज़ पर फोकस करने और बाहरी आवाज़ को फिल्टर करने के इरादे से बनाया गया है।


एयरपॉड के एक बार चार्ज होने पर इसकी बैटरी के 5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। और इसे चार्ज करने के लिए सिर्फ चार्जिंग केस में लगाने की जरूरत होती है। ऐप्पल का दावा है कि केस में अतिरिक्त चार्ज की सुविधा है जिससे बिना पावर आउटलेट के एक्सेस के बिना ही 24 घंटे तक इस्तेमाल की सुविधा मिलती है। इस केस के भी आसान पेयरिंग की बात कही गई है। ध्यान देने वाली बात है कि एयरपॉड सिर्फ ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ नहीं बल्कि इसे ऐप्पल की 'ब्लूटूथ जैसी' टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है।
Advertisement

ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ आने वाले नए ईयरपॉड भी लॉन्च किए जो लाइटनिंग कनेक्टर के साथ आता है। इन ईयरपॉड की कीमत 2,500 रुपये है। और आईफोन के साथ यह एक लाइटनिंग-टू-3.5 एमएम हेडफोन जैक अडेप्टर के साथ आता है। जिससे यूज़र पुराने ट्रेडिशनल 3.5 एमएम हेडफोन को भी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.