Amazon Great Indian Festival 2023: 5 हजार में आने वाले TWS ईयरफोन्स पर भारी डिस्काउंट

Realme Buds Air 5 Pro में 50dB ANC का सपोर्ट मिलता है। ईयरफोन्स 360 डिग्री स्पेटियम ऑडियो इफेक्ट और 40 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 5 Pro में 50dB ANC का सपोर्ट मिलता है।
  • JBL Tune 230NC में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन फीचर का सपोर्ट मिलता है।
  • Oppo Enco Air 2 Pro में 12.4mm टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर दिए गए हैं।

Oppo Enco Air 2 Pro की बैटरी 28 घंटे तक चल सकती है।

Photo Credit: Oppo

Amazon ने Great Indian Festival की शुरुआत 8 अक्टूबर से कर दी है। साथ में ही Flipkart Big Billion Days sale भी चल रही है। Amazon सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, मॉनिटर, डेस्कटॉप, पावर बैंक, चार्जर, ईयरफोन समेत अन्य डिवाइसेज पर छूट दी जा रही है। अगर आप नया TWS ईयरफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सेल में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन वाले TWS ईयरफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको TWS ईयरफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazon Great Indian Festival 2023 में 5 हजार में आने वाले टॉप TWS ईयरफोन्स:


Realme Buds Air 5 Pro


Realme Buds Air 5 Pro TWS ईयरफोन्स Great Indian Festival के दौरान 4,699 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं बैंक और कैशबैक ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। Realme Buds Air 5 Pro में 50dB ANC का सपोर्ट मिलता है। ईयरफोन्स 360 डिग्री स्पेटियम ऑडियो इफेक्ट और 40 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है।


OnePlus Buds Z2


OnePlus Buds Z2 अमेजन पर 3,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। OnePlus Buds Z2 में 11mm डाइनेमिक ड्राइवर और 40dB नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 38 की बैटरी दी गई है। TWS की खरीद पर बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है।


Samsung Galaxy Buds Live


Samsung Galaxy Buds Live अमेजन पर 4,299 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। Samsung Galaxy Buds Live में  12mm ड्राइवर और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट मिलता है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 21 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।


JBL Tune 230NC


ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर JBL Tune 230NC Amazon Great Indian Festival Sale 2023 के दौरान 3,988 रुपये में उपलब्ध हैं। JBL Tune 230NC में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन फीचर का सपोर्ट मिलता है। वहीं बैटरी एक बार चार्ज करके केस समेत 40 घंटे तक चल सकती है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।


Advertisement
Oppo Enco Air 2 Pro


Oppo Enco Air 2 Pro ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 3,498 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। Oppo Enco Air 2 Pro में 12.4mm टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर दिए गए हैं। ये ईयरफोन्स एएनसी सपोर्ट के साथ आते हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो ये एक बार चार्ज होकर केस के साथ 28 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  2. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा
  2. Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 50MP ट्रिपल कैमरा!
  3. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Spotify की XR स्मार्ट ग्लासेस पर लॉन्च की तैयारी, लीक से हुआ बड़ा खुलासा
  5. Google ने बंद किया वो AI सर्च फीचर जो देता था हेल्थ की सलाह और जानकारी
  6. Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत
  7. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP कैमरा वाला फोन! 7000mAh बैटरी
  8. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
  9. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.