Rs 1,999 में मिल रहे Rs 8 हजार के JBL हेडफोन! Amazon का सबसे धांसू ऑफर

JBL के एंट्री लेवल हेडफोन्स पर इस वक्त भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2025 13:20 IST
ख़ास बातें
  • हेडफोन्स पर आपको सीधे 56% का डिस्काउंट मिल रहा है
  • डिस्काउंट के बाद इन्हें 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • JBL TUNE 760NC में कंपनी का पावरफुल प्योर बेस साउंड फीचर मिलता है

कंपनी JBL के स्टाइलिश हेडफोन्स पर भारी छूट लेकर आई है।

Photo Credit: Amazon

म्यूजिक सुनना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन बहुत से यूजर्स को हेडफोन्स पर म्यूजिक सुनना ज्यादा पसंद होता है। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जिन्हें हेडफोन्स पर म्यूजिक का आनंद लेना पसंद है तो इस डील को मिस न करें। JBL के एंट्री लेवल हेडफोन्स पर इस वक्त भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। हेडफोन्स पर आपको सीधे 56% का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इनकी कीमत आधी से भी कम हो जाती है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर लगाने के बाद यह प्रोडक्ट बहुत ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल 

Amazon पर इस वक्त ऑडियो वियरेबल्स में एक धांसू डील चल रही है। कंपनी JBL के स्टाइलिश हेडफोन्स पर भारी छूट लेकर आई है। JBL TUNE 760NC हेडफोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 56% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। हेडफोन्स का ओरिजनल रिटेल प्राइस Rs 7,999 है लेकिन डिस्काउंट के बाद इन्हें 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप इस डील पर और अधिक छूट चाहते हैं तो बैंक ऑफर का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। 

Advertisement

JBL TUNE 760NC पर कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड के माध्यम से खरीद पर 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। जिसके बाद हेडफोन्स की प्रभावी कीमत 1,999 रुपये ही रह जाती है। यानी लगभग 8 हजार रुपये के हेडफोन्स को आप इस डील के माध्यम से केवल 1999 रुपये में खरीद सकते हैं। JBL TUNE 760NC में कंपनी का पावरफुल प्योर बेस साउंड फीचर मिलता है। साथ ही कंपनी ने इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन भी दिया है जो बाहरी शोर को काफी कम कर देता है। 

हेडफोन्स में सिंगल चार्ज में 50 घंटे की बैटरी होने का दावा किया गया है। हेडफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ये aptX codec को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें स्मार्ट और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। ये वजन में भी हल्के हैं और इस्तेमाल में भारी महसूस नहीं होते हैं। इनमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी भी दी गई है। यानी अगर आप इन्हें कंप्यूटर में लगाकर मूवी देख रहे हैं तो साथ ही फोन पर कॉल्स का जवाब भी दे सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए आप अमेजन के ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.