Amazfit लाई नई स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, सिंगल चार्ज में 17 दिन चलती है बैटरी, जानें कीमत

Amazfit T-Rex 3 Pro 44mm में 500mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 17 दिन तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2025 16:57 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 10 ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में 187 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Amazfit ने T-Rex 3 Pro का नया 44mm वर्जन लॉन्च किया है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने T-Rex 3 Pro का नया 44mm वर्जन लॉन्च किया है। 48mm मॉडल से यह छोटा और हल्का है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में भी रिलीज किया जाएगा। नया वर्जन आर्कटिक गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 10 ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। 

Amazfit T-Rex 3 Pro 44mm price

Amazfit T-Rex 3 Pro 44mm का प्राइस 2305 युआन (लगभग रुपये) है। इसे कंपनी ने चीनी मार्केट में उतारा है और जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। यह आर्कटिक गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट्स में आती है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Amazfit T-Rex 3 Pro 44mm Specifications

Amazfit T-Rex 3 Pro 44mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। टचस्क्रीन पर सैफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन है। यह 466 × 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है और 353ppi की पिक्सल डेंसिटी है। इसमें पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स की है। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 44.8 × 44.8 × 13.2 mm हैं और वजन 46.8 ग्राम है।  इसमें Grade 5 टाइटेनियम बेजल और फिजिकल बटनों का इस्तेमाल किया गया है। 

स्मार्टवॉच में 10ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसमें एक माइक्रोफोन, स्पीकर और लीनियर मोटर दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi (2.4 GHz) और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है। इसमें Zepp Flow वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। Zepp ऐप के माध्यम से यह पेअर की जा सकती है। वॉच Android 7.0 या उससे ऊपर के वर्जन के साथ काम कर सकती है। यह iOS 15.0 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ कम्पैटिबल है। 

स्मार्टवॉच में 187 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें 25 तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 8 तरह से स्पोर्ट मूव दिए गए हैं। साथ ही रनिंग टूल जैसे ट्रैक रन मोड, वर्चुअल पेसमेकर, ट्रैजेक्ट्री करेक्शन आदि दिए गए हैं। यह कई तरह से हेल्थ ट्रैकिंग भी कर सकती है जिसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2, स्ट्रेस, स्किन टेम्परेचर और डिटेल स्लीप स्टेज मॉनिटरिंग भी है। इसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर लगा है। साथ ही एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, बैरोमीट्रिक, एम्बियंट लाइट और टेम्परेचर सेंसर भी मौजूद है। 

Amazfit T-Rex 3 Pro 44mm में 500mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्ज में 17 दिन तक चल सकती है। यह हैवी यूज में 8 दिन तक चल सकती है और अधिकतम जीपीएस बैटरी मोड में 86 घंटे तक चल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.