सिंगल चार्ज में 30 दिनों तक चलने वाली Amazfit Falcon लॉन्च, Apple और Garmin को देती है टक्कर

Amazfit Falcon की कीमत 44,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Titanium कलर में है। यह वॉच कल से प्री-ऑर्डर के लिए Amazfit India वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगी।

सिंगल चार्ज में 30 दिनों तक चलने वाली Amazfit Falcon लॉन्च, Apple और Garmin को देती है टक्कर

Photo Credit: Amazfit

ख़ास बातें
  • Amazfit ने भारत में Amazfit Falcon को लॉन्च कर दिया था।
  • रग्ड स्मार्टवॉच Amazfit Falcon ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की थी।
  • Amazfit Falcon में 1.28 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ सर्कुलर डायल है।
विज्ञापन
Amazfit ने भारत में Amazfit Falcon को लॉन्च कर दिया था। बीते महीने कंपनी ने नई रग्ड स्मार्टवॉच Amazfit Falcon ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की थी। यह अमेजफिट की पहली प्रीमियम रग्ड स्मार्टवॉच है। यह स्मार्टवॉच मार्केट में Garmin Smartwatche, Apple Watch और Samsung Galaxy Watch 5 Pro को टक्कर देती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस वियरेबल में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
 

Amazfit Falcon के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Amazfit Falcon में 1.28 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ सर्कुलर डायल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 416 x 416 पिक्सल और 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह कॉरिशन-रेसिस्टेंस है और 15 मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग पास करने के लिए बिलकुल सही है। वॉच के साइड में बटन हैं। Amazfit Falcon Sk रग्ड स्मार्टवॉच है, इसमें एयरक्राफ्ट ग्रेड TC4 टाइटेनियम यूनिबॉडी, एक सैफियर क्रिस्टल ग्लास स्क्रीन और 20 ATM वॉटर-रेसिस्टेंस रेटिंग मिलती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो Amazfit Falcon में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकर, ब्रीदिंग रिमाइंडर्स और मेंस्ट्रुअल साइकल मॉनिटर दिया गया है।

इस स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ के जरिए हार्ट रेट बेल्ट और साइकलिंग पावर मीटर जैसे एक्सटरनल वर्कआउट डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। वियरेबल डिवाइस में 150 से ज्यादा बिल्ट-इन स्पोर्ट्स मोड हैं। यह स्विमिंग, हाई-इंपेक्ट वॉटर स्पोर्ट्स और स्कूबा डाइविंग के लिए भी सही है। बैटरी के लिए Amazfit Falcon में 500mAh की बैटरी दी गी है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है, वहीं बैटरी सेवर मोड में 30 दिनों तक चल सकती है। इस स्मार्टवॉच में ड्यूल बैंड जीपीएस के साथ 6 सैटेलाइट पॉजिशनिंग मिलता है। इसमें म्यूजिक स्टोर करने के लिए 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। वर्कआउट डाटा Strava, Apple Health, Google Fit और Adidas Running ऐप के साथ सिंक कर सकते हैं।
 

Amazfit Falcon की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Amazfit Falcon की कीमत 44,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Titanium कलर में है। यह वॉच कल से प्री-ऑर्डर के लिए Amazfit India वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगी। वहीं इसकी बिक्री 3 दिसबंर से शुरू होने की उम्मीद है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1,999 रुपये कीमत का फ्री डफल/स्पोर्ट्स बैग मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »