Amazfit Active 2 Square स्मार्टवॉच सैटेलाइट सिस्टम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit Active 2 Square को Amazon Prime Day Sale (12 से 14 जुलाई) के दौरान 12,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है AMOLED डिस्प्ले और स्मार्ट वॉइस फीचर्स
  • 25,999 रुपये है कीमत, लेकिन Amazon Prime Day Sale में 12,999 में बिकेगी
  • 10 दिन की बैटरी, 160+ वर्कआउट मोड्स और ऑफलाइन मैप्स का सपोर्ट मिलता है

Amazfit Active 2 Square की भारत में कीमत 25,999 रुपये (MRP) रखी गई है

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Active 2 Square को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें प्रीमियम हार्डवेयर और हेल्थ-फर्स्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स को जोड़ते हुए इसे एक पावर-पैक्ड ऑप्शन बनाया है। इसमें 1.75-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है और इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर भी है, जिससे ये सीधी धूप में स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता है। Amazfit Active 2 Square में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं और कंपनी के दावे अनुसार, यह 10 दिनों तक चलने वाली बैटरी के साथ आती है।

Amazfit Active 2 Square की भारत में कीमत 25,999 रुपये (MRP) रखी गई है, लेकिन इसे Amazon Prime Day Sale (12 से 14 जुलाई) के दौरान 12,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदा जा सकता है। Prime मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह वॉच ऑनलाइन के साथ कुछ सिलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Amazfit Active 2 Sqaure में 1.75-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन से लैस किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Active 2 के सर्कुलर डायल के बजाय यह चौकोर डायल के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 nits बताई गई है और साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर भी शामिल है।

Amazfit Active 3 Square की बॉडी स्टेनलेस स्टील फ्रेम से बनी है और इसके हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में नया BioTracker 6.0 PPG सेंसर शामिल किया गया है, जो ड्यूल LED और पांच फोटोडायोड्स के साथ बेहतर एक्युरेसी ऑफर करता है। इसमें डेली रेडिनेस स्कोर, HRV-बेस्ड रिकवरी इनसाइट्स और Wild.AI ऐप के जरिए मेंस्ट्रुअल और हार्मोनल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आउटडोर एक्टिविटीज के लिए इसमें 5 सैटेलाइट सिस्टम्स से पावर्ड ऑफलाइन मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

Amazfit Active 2 Square में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिसमें HYROX Race Mode भी शामिल है। स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग फीचर अपने आप रेपिटिशन, सेट्स और रेस्ट को डिटेक्ट करता है। Zepp Flow सपोर्ट के जरिए यूजर वॉइस कमांड दे सकते हैं। Android यूजर्स के लिए वॉइस रिप्लाई और ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड से मैसेज रिप्लाई करने का फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा इस Amazfit स्मार्टवॉच में बैरोमीटर, अलार्म कंट्रोल, कैलेंडर अलर्ट्स और 10 दिनों तक चलने वाली बैटरी भी मिलती है।
Advertisement
 

Amazfit Active 2 Square की भारत में कीमत क्या है?

Amazfit Active 2 Square की ऑफिशियल कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन Prime Day Sale में 12,999 रुपये में मिलेगी।

Amazfit Active 2 Square कब से और कहां मिलेगी?

12 जुलाई से Amazfit Active 2 Square Amazon Prime Day Sale में मिलेगी, Prime मेंबर्स को 10 जुलाई से अर्ली एक्सेस मिलेगा।

Amazfit Active 2 Square का डिस्प्ले साइज और टेक्नोलॉजी क्या है?

Amazfit Active 2 Square में 1.75-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो सैफायर ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

क्या Amazfit Active 2 Square में सैटेलाइट-बेस्ड नेविगेशन मिलता है?

हां, Amazfit Active 2 Square में 5 सैटेलाइट सिस्टम्स के साथ ऑफलाइन मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन है।

Amazfit Active 2 Square में फिटनेस फीचर्स में क्या-क्या मिलता है?

Amazfit Active 2 Square में 160+ वर्कआउट मोड्स, HYROX Race Mode, Smart Strength Tracking और Daily Readiness Score शामिल हैं।

क्या Amazfit Active 2 Square में वॉइस कमांड का सपोर्ट है?

हां, Zepp Flow के जरिए Amazfit Active 2 Square में वॉइस कमांड्स और Android यूजर्स के लिए वॉइस रिप्लाई भी मिलते हैं।

Amazfit Active 2 Square की बैटरी कितने दिन चलती है?

Amazfit के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर Active 2 Square की बैटरी 10 दिन तक चल सकती है।

क्या Amazfit Active 2 Square Android और iOS दोनों पर काम करेगी?

हां, Amazfit स्मार्टवॉचेज Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.